IPL में RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, विराट कोहली ने रचा है इतिहास

Most Runs for RCB in IPL History: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान पर उतरेगी और अपना खिताब बचाना चाहेगी. इससे पहले यहां आईपीएल इतिहास में RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट.

Most Runs for RCB in IPL History
1 / 6
Most Runs for RCB in IPL History

Most Runs for RCB in IPL History: 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम अपना खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. पिछले सीजन आरसीबी ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतकर 18 साल का खिताबी सूखा खत्म किया. RCB की टीम में शुरू से ही एक बढ़कर एक दिग्गज बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने मैदान पर कई यादगार पारियां खेली हैं. आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास में RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में.  

विज्ञापन

1. विराट कोहली

1. विराट कोहली 2 / 6

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. कोहली न सिर्फ RCB बल्कि आईपीएल इतिहास के भी सबसे सफल बल्लेबाज हैं. वह 2008 IPL के पहले सीजन से ही आरसीबी का हिस्सा हैं और अब तक खेले 282 मैचों की 273 पारियों में कुल 9085 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 65 अर्धशतक निकले. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 113 रन है.

विज्ञापन

2. एबी डी विलियर्स

2. एबी डी विलियर्स 3 / 6

'मिस्टर 360' के नाम से मशहूर एबी डी विलियर्स ने 2011 में RCB जॉइन की थी और वे टीम के सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे. कोहली के बाद डी विलियर्स RCB के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने आरसीबी के लिए खेले 157 मैचों की 145 पारियों में कुल 4522 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 133 रन रहा.

3. क्रिस गेल

3. क्रिस गेल 4 / 6

'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल RCB के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. गेल ने आरसीबी के लिए खेले 91 मैचों की 90 पारियों में 3420 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 21 अर्धशतक निकले. उनका बेस्ट स्कोर 175 रन* है, जो उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाए थे. यह आईपीएल का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है.

विज्ञापन

4. फाफ डु प्लेसिस

4. फाफ डु प्लेसिस5 / 6

RCB के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. 2022 से 2024 तक डु प्लेसिस ने आरसीबी के लिए टॉप ऑर्डर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 45 मैचों में 1636 रन बना डाले. इस दौरान उन्होंने 15 अर्धशतक भी जड़े. उनका बेस्ट स्कोर 96 रन रहा.

5. ग्लेन मैक्सवेल

5. ग्लेन मैक्सवेल 6 / 6

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल RCB के लिए पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. मैक्सवेल ने 2021 से 2024 के बीच आरसीबी के लिए आईपीएल के 52 मैचों में कुल 1266 रन बनाए हैं, जिसमें 12 अर्धशतक शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन