IPL में एक ही टीम से सबसे लंबे समय तक खेलने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, लिस्ट में 4 भारतीय

आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी, तब 8 टीमों के साथ इस इवेंट को शुरू किया गया था. अब 10 टीमें हिस्सा लेते हैं. साल 2008 से इस लीग में दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा लेते हुए आ रहे हैं. हालांकि कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो एक ही फ्रेंचाइजी के लिए कई सालों तक खेले. आइए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने आईपीएल में एक ही टीम के लिए लंबे समय तक खेला.

Cricket News - 2026-03-18T133850.962
1 / 6

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली2 / 6

इस लिस्ट में पहला नाम विराट कोहली का है. वह 19 सालों से आरसीबी का हिस्सा हैं. कोहली आईपीएल 2008 से आरसीबी की ओर से ही हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने अभी तक फ्रेंचाइजी नहीं बदली है. वह सबसे ज्यादा एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 19 साल आरसीबी के लिए खेला है.

विज्ञापन

एमएस धोनी

एमएस धोनी3 / 6

एमएस धोनी दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 17 साल सीएसके के लिए खेला है. हालांकि साल 2016 और 2017 में जब सीएसके पर 2 साल के लिए बैन लगा तब धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेला था.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा4 / 6

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 16 सीजन खेले हैं. साल 2011 से वह मुंबई की ओर से हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने साल 2013 से 2023 तक कप्तानी भी संभाली और 5 बार मुंबई को चैंपियन बनाया.

विज्ञापन

सुनील नरेन

सुनील नरेन5 / 6

केकेआर ने साल 2012 में सुनील नरेन को अपने दल में शामिल किया था. इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें कभी रिलीज नहीं किया. वह 15 सालों से केकेआर का हिस्सा हैं.

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह6 / 6

लिस्ट में जसप्रीत बुमराह पांचवें नंबर पर हैं. जसप्रीत बुमराह मुंबई के लिए अब तक 14 साल खेले हैं. साल 2013 में वह पहली बार एमआई का हिस्सा बने थे और आईपीएल 2026 तक वह मुंबई की टीम में ही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन