IPL इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप-5 फील्डर्स, लिस्ट में सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी शामिल

Most Catches in IPL History: आईपीएल जैसे रोमांचक लीग में फील्डर्स काफी अहम रोल निभाते हैं, जो अपनी शानदार फील्डिंग से मैच का रुख भी पलट सकते हैं. यहां देखिए आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप-5 फील्डर्स की लिस्ट.

Most Catches in IPL History
1 / 6
Most Catches in IPL History

Most Catches in IPL History: आईपीएल 2026 का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जहां एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे फील्डर्स रहे हैं, जिन्होंने मैदान पर अपनी चीते जैसी फुर्ती से शानदार कैच पकड़े हैं और टीम की जीत में अहम योगदान दिया है. आइए जानते हैं IPL इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप-5 फील्डर्स के बारे में.

विज्ञापन

1. विराट कोहली

1. विराट कोहली 2 / 6

RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली न केवल रनों के मामले में, बल्कि कैच लेने के मामले में भी आईपीएल के बेताज बादशाह हैं. कोहली के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. विराट ने 2008 से अब तक खेले 267 मैचों में 117 कैच पकड़े हैं. कोहली आईपीएल में 100 कैचों का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे.

विज्ञापन

2. सुरेश रैना

2. सुरेश रैना3 / 6

'मिस्टर आईपीएल' के नाम से मशहूर सुरेश रैना दुनिया के बेहतरीन फील्डर्स में गिने जाते हैं और वह सालों तक इस लिस्ट में पहले स्थान पर रहे. CSK के पूर्व खिलाड़ी रैना ने 2008 से लेकर 2021 तक अपने आईपीएल करियर में खेले 205 मैचों में कुल 109 कैच लपके.

3. रवींद्र जडेजा

3. रवींद्र जडेजा 4 / 6

रवींद्र जडेजा को मौजूदा समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फील्डर माना जाता है. मैदान पर बिजली जैसी रफ्तार से फील्डिंग करने वाले जडेजा ने आईपीएल में अब तक खेले 254 मैचों में कुल 109 कैच लिए हैं. वह एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही आईपीएल मैच में 4 कैच पकड़ने का कारनामा किया है.

विज्ञापन

4. कीरोन पोलार्ड

4. कीरोन पोलार्ड 5 / 6

मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. पोलार्ड ने 2010 से लेकर 2022 तक आईपीएल खेला और अपनी लंबाई का फायदा उठाकर कई शानदार कैच लपके. पोलार्ड ने 103 मैचों में कुल 189 कैच पकड़े हैं. वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल विदेशी फील्डर हैं.

5. रोहित शर्मा

5. रोहित शर्मा 6 / 6

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. हिटमैन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के अलावा स्लिप में शानदार कैच लेने के लिए भी जाने जाते हैं. रोहित ने अब तक आईपीएल में खेले 272 मैचों में 102 कैच लपके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन