बुमराह-राशिद टॉप-5 से बाहर! IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 5 गेंदबाज, देखें पूरी लिस्ट
Most Wicket Takers in IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग में जहां बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है, वहीं कुछ गेंदबाजों ने भी अपनी खास छाप छोड़ी है. आइए IPL में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में जानते हैं.

Most Wicket Takers in IPL History: IPL 2026 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. 28 मार्च को RCB और SRH के बीच पहला मैच होगा. इस टूर्नामेंट में रनों की जमकर बारिश होती है. बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है. इसी बीच कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाया है और वो टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे बेस्ट बॉलर्स में गिने जाते हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की टॉप-5 लिस्ट राशिद खान और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े गेंदबाजों का नाम शामिल नहीं है. आइए IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों के बारे में जानते हैं.
युजवेंद्र चहल
2 / 6युजवेंद्र चहल IPL इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक 174 मैच खेले हैं और 221 विकेट झटकने में सफल हुए हैं. बता दें कि उन्होंने 2013 में डेब्यू किया था और अब तक वो MI, RCB, RR और PBKS से खेल चुके हैं.
भुवनेश्वर कुमार
3 / 6IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की टॉप 5 लिस्ट में मात्र एक तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं. उन्होंने IPL में अब तक 190 मैच खेले हैं और 198 विकेट अपने नाम करने में सफल हुए हैं.
सुनील नरेन
4 / 6सुनील नरेन ने IPL में अब तक सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ही खेला है. वो करीब 14 साल से इस टीम के साथ जुड़े हुए हैं. उन्होंने अब तक 189 मैच खेले हैं और 192 विकेट झटकने में सफल हुए हैं.
पीयूष चावला
5 / 6पीयूष चावला ने अपने IPL करियर में CSK, MI, KKR और PBKS के लिए खेला है. अपने 16 साल लंबे IPL करियर में चावला ने 192 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 192 विकेट अपने नाम किए हैं. चावला ने 2024 में आखिरी बार IPL खेला था और वो रिटायर हो चुके हैं.
आर अश्विन
6 / 6आर अश्विन ने 2009 में IPL डेब्यू किया था और वो टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं. उन्होंने 221 मैचों में हिस्सा लिया और 187 विकेट अपने नाम किए. आपको बता दें कि अश्विन CSK, DC, PBKS, RPS और RR के लिए IPL में खेल चुके हैं.