IPL 2026: इन 5 बल्लेबाजों के कंधों पर होगा LSG की उम्मीदों का बोझ, क्या कर पाएंगे टीम का बेड़ा पार?

Top 5 LSG Batters For IPL 2026: लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल 2026 का सीजन धमाकेदार हो सकता है, अगर उनके बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करते हैं. फ्रेंचाइजी को खासकर 5 बैटर्स से बहुत ज्यादा उम्मीदें होंगे, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से एलएसजी की पारी को शुरुआती मजबूती दिला सकते हैं.

LSG Team 2026
1 / 6
LSG Team 2026

लखनऊ सुपरजायंट्स ने अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीता है, और कुछ सीजन में टीम का परफॉर्मेंस काफी खराब रहा है. अगर इस फ्रेंचाइजी को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो हर हाल में 5 बल्लेबाजों को अपना दम दिखाना होगा.

विज्ञापन

मिचेल मार्श

मिचेल मार्श 2 / 6

पिछले सीजन की तरह ही मिचेल मार्श एक बार फिर बैटिंग की शुरुआत करेंगे. ये दाएं हाथ के जबरदस्त बैटर, जिसे अक्सर 'बाइसन' कहा जाता है, कुछ ही ओवरों में मैच का पासा पलटने की काबिलियत रखते हैं. पिछले सीज़न में हमने ठीक यही देखा था, जब मार्श ने 13 पारियों में 163.71 के स्ट्राइक रेट से 627 रन बनाए थे। इन रनों में एक शानदार सेंचुरी भी शामिल थी, जिससे पता चलता है कि जब वो क्रीज पर जम जाते हैं, तो विपक्षी टीम को कितना नुकसान पहुंचा सकते है.

विज्ञापन

एडन मार्करम

एडन मार्करम 3 / 6

पिछले सीजन में एडन मार्करम ने टॉप पर मिचेल मार्श के साथ साझेदारी की थी और दिखाया था कि वह टीम के लिए क्या कर सकते हैं. ये दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज अभी जबरदस्त फ़ॉर्म में है और बैटिंग ऑर्डर में टॉप पर उसके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में मार्करम ने 8 पारियों में 165 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए थे. अगर वो इस लय को IPL में भी बनाए रखते हैं, तो मार्करम विरोधी टीमों के गेंदबाजी आक्रमण के लिए आसानी से एक खतरनाक खिलाड़ी साबित हो सकते हैं.

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत 4 / 6

इस साल सभी की नजरें ऋषभ पंत पर भी टिकी होंगी, जो आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. उनके लिए पिछला सीजन भले ही खराब रहा हो, लेकिन हर कोई उनकी काबीलियत का लोहा मानता है. वो अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख पटलने की ताकत रखते हैं.

विज्ञापन

निकोलस पूरन

निकोलस पूरन 5 / 6

निकोलस पूरन एलएजजी की बैटिंग की रीढ़ रहे हैं. पूर्व कैरेबियन स्टार को इस टूर्नामेंट के सबसे खतरनाक बैटर्स में से एक माना जाता है, खासकर तब जब स्पिनर्स अटैक पर आते हैं. इस बात की भी पूरी संभावना है कि लखनई इस सीज़न में उन्हें नंबर चार पर बैटिंग के लिए उतारे. अगर ऐसा होता है, तो दूसरी टीमों को उन्हें रोकने के लिए ठोस प्लान बनाने होंगे. बता दें कि उन्होंने 2025 के सीजन में 524 रन बनाए थे.

आयुष बदोनी

आयुष बदोनी 6 / 6

लखनऊ सुपरजायंट्स के ऑलराउंडर आयुष बदोनी ने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में बल्लेबाजी का कमाल दिखाया था. इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए 56 मुकाबलों में 963 रन बना चुके हैं, इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 74 रहा था. टीम ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है, ऐसे में आयुष भी फ्रेंचाइजी की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन