Richest Cricketer In World: कौन हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर्स? लिस्ट में 5 भारतीय शामिल

Richest Cricketers in World: क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जो केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में खेला जाता है. हालांकि इस खेल को भारत में पसंद करने वाले फैंस दुनिया में सबसे ज्यादा है. यही वजह रहती है कि भारत में खिलाड़ियों को खासा पसंद किया जाता है, जिससे खिलाड़ी अपनी लोकप्रियता से करोड़ों की कमाई भी करते हैं. यहां हम दुनिया के 10 सबसे अमीर खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं. लिस्ट में 5 भारतीय क्रिकेटर्स भी शामिल हैं.

Cricket News - 2026-04-08T190538.469
1 / 11

Top 10 Richest Cricketers in World: आज के जमाने में क्रिकेटर्स दिल खोलकर पैसे कमाते हैं. भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर के क्रिकेटर्स कमाई के मामले में अच्छे अच्छे प्रोफेशन को पीछे छोड़ते हैं. आइए नजर डालते हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटरों पर.  

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर2 / 11

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए लगभग 10 साल से भी ज्यादा हो गए हैं. लेकिन कमाई के मामले में वह आज भी काफी आगे हैं. वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड हैं. सचिन के पास 1410 करोड़ रुपये के करीब संपत्ति है.

विज्ञापन

एमएस धोनी

एमएस धोनी3 / 11

दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा अमीर क्रिकेटर हैं, एमएस धोनी, जिन्होंने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. उनकी नेटवर्थ करीब 1040 करोड़ रुपये है.

विराट कोहली

विराट कोहली4 / 11

विराट कोहली दुनिया के तीसरे सबसे अमीर खिलाड़ी हैं,. विराट भारत के लिए अब केवल वनडे खेलते हैं, जबकि टेस्ट और टी-20 से अब वह संन्यास ले चुके हैं. उनके पास करीब 1010 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है.

विज्ञापन

रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग5 / 11

ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में तीन बार वर्ल्ड कप जिताने वाले रिकी पोंटिंग दुनिया के चौथे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के पहले. उनके पास करीब 620 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

जैक्स कैलिस

जैक्स कैलिस6 / 11

साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस का लिस्ट में पांचवां स्थान आता है. उनकी संपत्ति करीब 620 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

ब्रायन लारा

ब्रायन लारा7 / 11

वेस्टइंडज के महान बल्लेबाजों में शुमार ब्रायन लारा कमाई के मामले में काफी आगे हैं. उनके पास लगभग 500 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

सौरव गांगुली

सौरव गांगुली8 / 11

लिस्ट में सातवें स्थान पर सौरव गांगुली आते हैं. सौरव गांगुली के पास भी करोड़ों की संपत्ती हैं. वह भी खूब पैसे कमाते हैं. उनके पास करीब 500 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है.

विज्ञापन

शेन वॉर्न

शेन वॉर्न9 / 11

ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत क्रिकेटर शेन वॉर्न इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं. उन्होंने भी अपनी जिंदगी के दौरान खूब पैसे कमाए. वॉर्न के नाम करीब 415 करोड़ की संपत्ति है.

क्रिस गेल

क्रिस गेल10 / 11

वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल भी कमाई के मामले में काफी आगे हैं. उनके पास लगभग 375 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

विज्ञापन

वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग11 / 11

आखिरी नाम मुल्तान के सुल्तान यानी वीरेंद्र सहवाग का आता है. सहवाग भी कमाई के मामले में काफी आगे हैं. उनके पास करीब 350 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन