इंटरनेशनल क्रिकेटर की बेरहमी से पिटाई! जनता के गुस्से के बाद 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बांग्लादेश के स्टार फिरकी गेंदबाज नईम हसन के साथ कथित रूप से पुलिस ने पिटाई की थी. उन्हें थाने में भी बंद किया गया था, जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूटा और 3 पुलिसकर्मी पर कड़ा एक्शन लिया गया.

Image Credit: AI
1 / 6
Image Credit: AI

बांग्लादेश क्रिकेट इस समय चर्चा का विषय बन गया है. बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाज नईम हसन चर्चा के केंद्र में हैं. नईम के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट मामले में अब नया मोड़ सामने आया है. इसके बाद 3 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है. Image Created by AI  

विज्ञापन

12 जून की घटना

12 जून की घटना2 / 6

घटना 12 जून की देर रात बांग्लादेश के चटगांव में हुई, जब नईम हसन ढाका एयरपोर्ट से घर लौट रहे थे. जब नईम लालखान बाजार इलाके से गुजर रहे थे, तभी पुलिसकर्मियों ने उनके CNG ऑटो-रिक्शा को रोक लिया और उनसे पूछताछ की. Image Credit: Nayeem Hasan Instagram

विज्ञापन

पुलिस ने कथित रूप से की बदसलूकी

पुलिस ने कथित रूप से की बदसलूकी3 / 6

नईम ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनसे इस दौरान बदसलूकी की. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नईम नेशनल क्रिकेटर हैं. इसके बाद भी पुलिस का रवैया नहीं बदला और उन्हें दूसरे ऑटो रिक्शा में पुलिस थाने ले जाने के लिए मजबूर किया गया. Image Credit: Nayeem Hasan Instagram

3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

3 पुलिसकर्मी सस्पेंड4 / 6

ये घटना सामने आने के बाद पुलिस के खिलाफ बांग्लादेश में नाराजगी फैल गई. इसके बाद चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद शफीकुल इस्लाम भुइयां, कांस्टेबल मोहम्मद रासेल चौधरी और एक अन्य पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने का ऐलान कर दिया. Image Credit: Nayeem Hasan Instagram

विज्ञापन

पुलिस ने दिलाया भरोसा

पुलिस ने दिलाया भरोसा5 / 6

चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के कमिश्नर शौकत अली खुद नईम हसन के घर उनसे मुलाकात करने के लिए पहुंचे और भरोसा दिलाया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद नईम ने मीडिया से बातचीत की और बताया कि वह काफी डर गए थे. उन्होंने इस दौरान कहा कि अगर स्थानिय लोग और उनके समर्थक मौके पर नहीं रहते तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी. Image Credit: Nayeem Hasan Instagram

करियर पर एक नजर

करियर पर एक नजर6 / 6

26 साल के नईम ने अब तक बांग्लादेश के लिए 14 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 28.56 की औसत और 3.09 की इकोनॉमी रेट के साथ 48 विकेट लिए हैं. नईम ने बांग्लादेश के लिए आखिरी टेस्ट मैच जून 2025 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला था. वहीं, साल 2018 में उन्होंने देश के लिए डेब्यू किया था. Image Credit: Nayeem Hasan Instagram

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन