IND vs ENG: खतरे में टीम इंडिया की 3 पुरानी विरासत, 27 साल पुराने रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला चौथा टी-20 मैच काफी अहम है. भारतीय टीम अपनी तीन विरासत को बचाने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ उतरने वाली है. Photo Source: X

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में अब तक इंग्लैंड ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. पहला मैच बारिश की वजह से धुलने के बाद इंग्लैंड ने बैक टू बैक 2 मुकाबले जीते थे. टीम इंडिया को पहली जीत की तलाश है. ऐसे में अब भारतीय टीम की 12 साल पुरानी विरासत भी खतरे में आ गई है. Photo Source: X
12 साल पुराना रिकॉर्ड खतरे में
2 / 6चौथा टी-20 मैच 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम अपना 12 साल पुराना रिकॉर्ड बचाने की नियत से उतरेगी. दरअसल भारतीय टीम ने पिछले 12 साल में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं हारी है. Photo Source: X
भारतीय टीम की साख दांव पर
3 / 6ऐसे में अगर इंग्लैंड चौथा टी-20 मैच जीत जाती है तो भारत पिछले 12 सालों में पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज हारेगा. ऐसे में भारतीय टीम की साख अब दांव पर लग चुकी है. Photo Source: X
7 साल पुराने रिकॉर्ड भी मंडराया खतरा
4 / 6इसके अलावा भारतीय टीम ने पिछले 7 सालों में अब तक बैक टू बैक टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है. ऐसे में इंग्लैंड के सामने अगर भारतीय टीम चौथा टी-20 मैच गंवा देती है तो ये भी मेन इन ब्लू के लिए बड़ा झटका माना जाएगा. ऐसे में इन 3 विरासत को बचाने की नियत से भारतीय टीम उतरेगी. Photo Source: X
27 साल से अटूट है ये रिकॉर्ड
5 / 6हालांकि ब्रिस्टल में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार है. इस मैदान पर भारत ने पहला मैच साल 1999 में खेला था और अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है. अब तक भारत ने बिस्टल में 4 मैच खेले हैं, और सभी मैच को अपने नाम किया है. इस मैदान पर विराट कोहली की अगुवाई में भारत ने आखिरी टी-20 मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. भारत ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया था. Photo Source: X
श्रेयस अय्यर की अग्निपरीक्षा
6 / 6ऐसे में चौथे मैच में श्रेयस अय्यर पर काफी दबाव रहेगा. वह इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेंगे और सीरीज बचाना चाहेंगे. इसके अलावा वह बतौर कप्तान अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेंगे. अब तक उन्होंने 5 मैच में भारत की कप्तानी की है. टीम इंडिया को 4 हार मिली है, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से धुल चुका है. Photo Source: X