IPL में मिली कप्तानी, लेकिन भारत की टी-20 टीम में नहीं बना पा रहे हैं अपनी जगह

IPL 2026: आईपीएल में कप्तानी करना बहुत बड़े सम्मान का विषय है. कुछ गिने-चुने खिलाड़ियों को ही ये सम्मान मिल पाता है. आईपीएल 2026 में 5 ऐसे कप्तान नजर आ रहे हैं. जो फिलहाल भारत की टी-20 टीम का हिस्सा नहीं है. इनमें से 4 खिलाड़ी को टीम इंडिया के लिए किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेल रहे हैं.

IPL 2026 All Captain
1 / 6
IPL 2026 All Captain

IPL 2026: आईपीएल 2026 की तैयारियां तेजी से चल रही है. 25 मार्च को बीसीसीआई के ऑफिस में सभी 10 कप्तानों की मीटिंग थी. जहां पर उनका फोटोशूट भी हुआ. इस शूट के बाद से ही सोशल मीडिया पर अलग चर्चा शुरू हो गई है. 10 में से 4 कप्तान तो टीम इंडिया के लिए खेल ही नहीं रहे हैं. वहीं इनमें से 1 कप्तान सिर्फ वनडे में ही खेलता हुआ नजर आ रहा है.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर 2 / 6

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं. जहां पर भी उनकी जगह को लेकर फिलहाल सवाल खड़ा हो रहा है. ऐसे में आईपीएल विनिंग कप्तान अय्यर फिलहाल टी-20 में कमबैक करने का प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे 3 / 6

पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 में कप्तानी कर रहे हैं. रहाणे ने अभी तक टीम इंडिया से संन्यास नहीं लिया है, लेकिन उसके बाद भी तीनों ही फॉर्मट में टीम से बाहर चल रहे हैं. 

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़  4 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. गायकवाड़ भी फिलहाल किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. हालांकि वो कमबैक करने का प्रयास कर रहे हैं.

विज्ञापन

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार 5 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल चैंपियन बनाने वाले कप्तान रजत पाटीदार भी फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. पाटीदार ने टी-20 फॉर्मेट में तो अभी तक टीम इंडिया के लिए खेला भी नहीं है.

रियान पराग

रियान पराग6 / 6

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग भी मौजूदा समय में किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेलते हुए नजर आ रहे हैं. पराग इंजरी के कारण वनडे और टी-20 टीम से बाहर हुए थे, उसके बाद वो कमबैक ही नहीं कर सके हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन