IND vs ENG: बदल गया तीसरे वनडे का समय, अब इतने बजे शुरू होगा मुकाबला
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा. हालांकि इस मुकाबले का समय बदल गया है. भारतीय फैंस को अब देर रात तक जागने की जरूरत नहीं है.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. अब तक सीरीज में 2 मैच खेले गए हैं. भारत ने पहला मैच जीता था, जबकि दूसरा मैच इंग्लैंड ने जीता था. सीरीज 1-1 से बराबर है. अब तीसरा मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इस मुकाबले का समय बदल गया है.
बदल गया मैच का समय
2 / 6भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से शुरू हुआ था, जबकि दूसरा मैच शाम 5:30 बजे शुरू हुआ था. लेकिन अब तीसरे मैच का समय बदल गया है. लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा.
रोहित के लिए हो सकता है आखिरी मुकाबला
3 / 6रोहित शर्मा के लिए ये मुकाबला आखिरी हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लॉर्ड्स वनडे मैच के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. ऐसे में ये उनका आखिरी मुकाबला माना जा रहा है.
कहां खेला जाना है मुकाबला?
4 / 6भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाना है. बारिश होने की संभावना 10 प्रतिशत है. नमी 44 फीसदी रहेगी. हवा 13 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है. ज्यादातर बादल छाए रहेंगे. तापमान 12 से 23 डिग्री तक रहेगा.
भारत की संभावित प्लेइंग 11
5 / 6रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद.