IPL 2026 के प्रदर्शन से टीम इंडिया में आएंगे ये 7 अनकैप्ड खिलाड़ी! BCCI ने बना रखी है खास नजर
IPL 2026 में खेल रहे कई अनकैप्ड खिलाड़ियों के अपने प्रदर्शन के हर किसी को प्रभावित करने का काम किया है. अपने घातक प्रदर्शन के दम पर इन खिलाड़ियों की अब टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है. सामने आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बीसीसीआई इनके ऊपर नजर बनाए हुए हैं.

IPL 2026: भारत में इन दिनों आईपीएल 2026 की धूम देखने को मिल रही है. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट में धमाल मचा रहे हैं. दिग्गज खिलाड़ियों के साथ-साथ अनकैप्ड खिलाड़ी भी टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा को साबित कर रहे हैं. इसी बीच सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस अनकैप्ड खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई की नजर भी इनके ऊपर बनी हुई है और जल्द ही नए प्लान के तहत इन खिलाड़ियों की एंट्री टीम इंडिया में हो सकती है.
वैभव सूर्यवंशी
2 / 8वैभव सूर्यवंशी इस सीजन कमाल के रंग में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले 6 मैचों में 246 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 41 का रहा है तो वहीं स्ट्राइक रेट 236 से भी ज्यादा का रहा है. जल्द ही उनकी एंट्री टीम इंडिया में हो सकती है.
अंगकृष रघुवंशी
3 / 8केकेआर के लिए खेलते हुए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी भी इस सीजन कमाल के रंग में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले 7 मैचों में 200 रन बनाए हैं. जल्द ही युवा बल्लेबाज टीम इंडिया में शामिल हो सकता है.
प्रियांश आर्या
4 / 8पंजाब किंग्स के लिए धुआंधार बल्लेबाजी करने वाले प्रियांश आर्या भी जल्द टीम इंडिया में एंट्री कर सकते हैं. उन्होंने इस सीजन पंजाब के लिए 5 मैचों में 211 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 42.20 का रहा है तो वहीं स्ट्राइक रेट 248 से ज्यादा का है.
अशोक शर्मा
5 / 8गुजरात टाइटंस के लिए इस सीजन अशोक शर्मा एक कमाल की खोज बनकर सामने आए हैं. वो इस सीजन सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज भी हैं. सामने आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनके ऊपर बीसीसीआई नजर रख रही है.
कार्तिक त्यागी
6 / 8केकेआर के स्टार तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी भी इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने टीम के लिए अब तक खेले 7 मैचों में 8 विकेट हासिल किए हैं. इस सीजन को शानदार रफ्तार और लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं.
अनुकूल रॉय
7 / 8केकेआर के स्टार ऑलराउंडर के लिए भी ये साल बेहतरीन जा रहा है. उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया है. इसी के साथ वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड के लिए भी घातक फॉर्म में खेल के आ रहे हैं. ऐसे में जल्द ही वो टीम इंडिया में नजर आ सकते हैं.
शशांक सिंह
8 / 8पंजाब किंग्स के स्टार ऑलराउंडर शशांक सिंह पंजाब किंग्स के लिए लगातार हर सीजन शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. बीसीसीआई की तरफ से उनको इस प्रदर्शन का इनाम टीम इंडिया में एंट्री के साथ मिल सकता है.