IPL में इन 5 टीमों को मिली है खराब शुरुआत, मुंबई का शर्मनाक रिकॉर्ड के करीब पहुंची KKR

IPL: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत हुई है. फ्रेंचाइजी लगभग आधे मैच खेल चुकी है, लेकिन अभी तक उनके जीत का खाता भी नहीं खुल पाया है. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है. इससे पहले भी 4 फ्रेंचाइजी को कुछ इसी तरह का स्टार्ट मिला था.

MI vs KKR IPL 2026
1 / 6
MI vs KKR IPL 2026

IPL: 3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर बनी हुई है. टीम को मिला एकमात्र अंक भी बारिश की वजह से था. आईपीएल में इतिहास में 5वीं बार ऐसा हो रहा है, जब फ्रेंचाइजी पहले 6 में से एक भी मुकाबले में जीत नहीं दर्ज कर सके.

विज्ञापन

डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद

डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद 2 / 6

आईपीएल 2012 में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद की टीम को भी खराब शुरुआत मिली थी. उस समय फ्रेंचाइजी पहले 6 मैचों में से एक भी मुकाबला नहीं जीती थी. उस समय कुमार संगकारा इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर रहे थे.

विज्ञापन

दिल्ली डेयरडेविल्स

दिल्ली डेयरडेविल्स3 / 6

महेला जयवर्धने की कप्तानी में दिल्ली डेयरडेविल्स ( अब दिल्ली कैपिटल्स) की टीम ने आईपीएल 2013 में बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया था. उस समय दिल्ली की टीम ने शुरुआती 6 मैचों में 1 भी मुकाबला अपने नाम नहीं कर पाई थी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 / 6

आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2019 में भी बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था. उस सीजन में आरसीबी की टीम को भी शुरुआती 6 मैचों में हार मिली थी. विराट कोहली उस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी कर रहे थे.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस 5 / 6

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 ट्रॉफी भी देखी, लेकिन उसके बाद सबसे खराब सीजन भी हिटमैन की कप्तानी में ही देखने को मिला. मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2022 में शुरुआती 8 मैचों में एक भी मुकाबला नहीं जीता था.

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स 6 / 6

केकेआर की टीम का हाल भी कुछ ऐसा ही आईपीएल 2026 में देखने को मिल रहा है. केकेआर की टीम शुरुआती 6 मैचों में 1 भी मुकाबला नहीं जीत सकी है. अगर अगले 2 मैचों में भी उनका ऐसा ही हाल रहा तो केकेआर की टीम मुंबई के शर्मनाक रिकॉर्ड को तोड़ सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन