चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाएंगे ये 5 सुपरस्टार, लिस्ट में शामिल 2 टी20 वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक बार फिर से युवा ब्रिगेड के साथ खिताब की दावेदारी पेश कर रही है. इस बार टीम में 5 ऐसे सुपरस्टार खिलाड़ी हैं जो कि टीम को खिताब जिताने के लिए पूरा दम लगा देंगे. यहां देखें उन 5 खिलाड़ियों का नाम

jacket - 2026-03-25T163213.220
1 / 6

 

IPL 2026: 5 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है. सभी खिलाड़ी इसके लिए नेट्स में प्रैक्टिस सेशन में पसीना बहा रहे हैं. टीम की नजरें इस बार छठा खिताब जीतने पर होगी. सीएसके के 5 स्टार खिलाड़ी ऐसे हैं जो कि टीम को चैंपियन बनाने में पूरी ताकत झोंक देंगे. इस 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में 2 खिलाड़ी टी 20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया का हिस्सा भी रहे थे. 

विज्ञापन

आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे2 / 6

18 साल के युवा धाकड़ बल्लेबाज आयुष म्हात्रे साल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हैं. उन्होंने पहले सीजन में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 7 मैचों में 34 से ज्यादा की औसत से 240 रन बनाए है. इस बार एक बार फिर से उनके ऊपर टीम को खिताब जिताने का दारोमदार होगा.

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन3 / 6

स्टार ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन इस साल राजस्थान से ट्रेड होकर चेन्नई में पहुंच चुके हैं. उनका हालिया फॉर्म शानदार नजर आ रहा है और वो टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप में धूम मचा चुके हैं. उन्होंने अब तक खेले 177 मैचों में 4704 रन बनाए हैं. 

शिवम दुबे

शिवम दुबे4 / 6

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था. ऐसे में अब उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी. पिछले 3 सीजन से वो लगातार 300 से ज्यादा रन बना रहे हैं. ऐसे में टीम को एक बार फिर से ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़5 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी. धोनी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनको बल्ले के साथ-साथ कप्तानी में भी दम दिखाना होगा. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में खेले 71 मैचों में 40 से ज्यादा की औसत से 1502 रन बनाए हैं.

नूर अहमद

नूर अहमद6 / 6

अफगान के इस फिरकी गेंदबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए साल 2025 में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था. उन्होंने 14 मैचों में 24 विकेट अपने नाम किए थे. सीएसके की गेंदबाजी में नूर अहमद एक अहम हिस्सा हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन