अकेले श्रेयस अय्यर नहीं, टीम इंडिया की T20 कप्तानी की रेस में हैं 5 नाम, 2 को पहले भी मिली है जिम्मेदारी

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. हालांकि अब उनसे कप्तानी छीनी जा सकती है. वह लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. ऐसे में उनकी जगह पर 5 बड़े दावेदार हैं, जो भारत के अगले टी-20 कप्तान बन सकते हैं.

Team India
1 / 6
Team India

आईपीएल 2026 के बीच भारतीय टी-20 टीम में बदलाव होने की खबर सामने आई है. नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव की टी-20 टीम से छुट्टी हो सकती है. उनकी जगह पर श्रेयस अय्यर को कप्तानी का जिम्मा मिल सकता है. हालांकि श्रेयस अय्यर के अलावा 4 खिलाड़ी और हैं, जिन्हें भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी मिल सकती है. लिस्ट में 2 खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी संभाली हुई है.  

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर2 / 6

श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिलने की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है. वजह है उनका आईपीएल 2026 में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना. आईपीएल 2024 में वह केकेआर को अपनी कप्तानी में खिताब जिता चुके हैं. आईपीएल 2025 में उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स फाइनल खेल चुकी है, जबकि आईपीएल 2026 में भी वह शानदार कप्तानी कर रहे हैं.

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन3 / 6

संजू सैमसन भी इस रेस में हैं. उन्होंने भी राजस्थान रॉयल्स के लिए कई सालों तक कप्तानी की है. हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू ने अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे. उन्होंने 321 रन बनाए थे.

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या4 / 6

हार्दिक पांड्या भी इस लिस्ट में शामिल हैं. पांड्या ने अपनी कप्तानी में आईपीएल 2022 का खिताब गुजरात टाइटंस को जिताया था. हालांकि वे इन दिनों मुंबई इंडियंस की कप्तानी में खासा कमाल नहीं कर पा रहे हैं. लेकिन उनके अंदर भारतीय टी-20 के कप्तानी बनने की काबिलियत मौजूद है. पांड्या ने भारत के लिए 16 टी-20 मैच में कप्तानी की है. टीम इंडिया ने उनकी कप्तानी में 10 मैच जीते हैं, जबकि 5 मैच में मेन इन ब्लू को हार का सामना करना पड़ा है. 1 मैच टाई हुआ है.

विज्ञापन

शुभमन गिल

शुभमन गिल5 / 6

शुभमन गिल फिलहाल गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभाल रहे हैं. वह भारत के मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान भी हैं. ऐसे में उन्हें भी टी-20 की कप्तानी दी जा सकती है. वह भी मजबूत दावेदार हैं.

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह6 / 6

जसप्रीत बुमराह ने भी भारत की कप्तानी संभाली है. बुमराह लगातार भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में वह भी एक अच्छे विकल्प कप्तान के तौर पर हो सकते हैं. भारत के लिए टी-20 में बुमराह ने 2 मैच में कप्तानी की है और दोनों ही मुकाबले भारत ने जीते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन