IPL के ये 5 दिग्गज सितारे कभी नहीं जीत पाए ऑरेंज कैप, रोहित शर्मा से लेकर एबी डिविलियर्स तक का नाम शामिल

IPL: आईपीएल के इतिहास में ये दिग्गज खिलाड़ी बल्ले से रनों का अंबार तो लगाते हुए आए हैं लेकिन आज तक हुए 18 सीजन में से एक भी बार ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए हैं. इस लिस्ट में रोहित शर्मा से लेकर धोनी जैसे खिलाड़ियों का नाम शुमार है.

jacket (80)
1 / 6

 

IPL: आईपीएल में हर साल हम देखते हैं कि बल्लेबाजों की धूम देखने को मिलती है. मैदान कोई भी हो बल्लेबाज गेंदबाजों की धुनाई करते हुए नजर आते हैं. हर सीजन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दी जाती है. इस लिस्ट में विराट कोहली और डेविड वॉर्नर जैसे कई नाम शुमार हैं लेकिन कुछ आईपीएल के दिग्गज ऐसे भी हैं जो कि आज तक ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए हैं. आइए आपको भी ऐसे 5 दिग्गजों के बारे में बताते हैं. 

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 2 / 6

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में 7046 रन बना चुके हैं और वो पहले सीजन से ही टूर्नामेंट का हिस्सा रहे हैं. इसके बाद भी वो अभी तक एक भी बार ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए हैं. विराट कोहली के बाद टूर्नामेंट में रोहित के नाम ही सबसे ज्यादा रन हैं.

विज्ञापन

शिखर धवन

शिखर धवन3 / 6

आईपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके शिखर धवन टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रनों के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 6769 रन बनाए हैं लेकिन एक बार भी ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए. वो 2 बार इसके करीब जरूर पहुंचे लेकिन हासिल करने में चूक गए.

सुरेश रैना

सुरेश रैना4 / 6

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने टूर्नामेंट में 5528 रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा रनों की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं लेकिन एक बार भी ऑरेंज कैप नहीं जीते हैं. साल 2013 में उन्होंने एक सीजन में अपने सबसे ज्यादा 548 रन बनाए थे.

विज्ञापन

एबी डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स5 / 6

एबी डिविलियर्स ने भी आईपीएल में जमकर रनों की बरसात की है लेकिन इसके बाद भी वो ऑरेंज कैप का खिताब नहीं जीत सके हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 184 मैचों में 5162 रन बनाए हैं. साल 2016 उनका बेस्ट सीजन रहा था जिसमें उन्होंने 687 रन बनाए थे.

एम एस धोनी

एम एस धोनी6 / 6

धोनी के मैदान पर कदम रखते ही पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंजने लगता है. वो अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार खिताब जिता चुके हैं लेकिन खुद ऑरेंज कैप कभी नहीं जीत पाए. उन्होंने टूर्नामेंट में 278 मैच खेलते हुए 5439 रन बनाए हैं. साल 2018 में उन्होंने सबसे ज्यादा 455 रन बनाए थे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन