द रॉक से लेकर अंडरटेकर तक... WrestleMania 42 में नहीं आए ये 5 WWE दिग्गज, तो फैंस का जमकर फूटेगा गुस्सा!
WWE WrestleMania: रेसमेनिया 42 में कुछ बड़े सुपरस्टार्स की वापसी की उम्मीद की जा रही है. अगर यह रेसलर्स नहीं आए, तो फैंस को गुस्सा देखने को मिल सकता है.

WWE WrestleMania: रेसलमेनिया 42 के आयोजन में अब कुछ हफ्तों का समय बचा है. इस बड़े इवेंट में Raw और SmackDown के सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे. 18 और 19 अप्रैल को पैराडाइस, नेवाडा में स्थित एलिजायंट स्टेडियम में WrestleMania होगा. फैंस इस शो में कुछ बड़े सरप्राइज की उम्मीद कर रहे हैं. कई दिग्गज स्टार्स की वापसी हो सकती है. अगर वो रेसलर्स नहीं आए, तो फैंस का जरूर गुस्सा फुट सकता है.
द रॉक
2 / 6द रॉक WWE इतिहास के सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक हैं. अभी वो हॉलीवुड में व्यस्त हैं, इसी वजह से लगातार WWE में नजर नहीं आते. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रॉक WrestleMania 43 के लिए फ्री हैं. ऐसे में वो WrestleMania 42 में आकर किसी स्टार पर हमला करते हुए स्टोरीलाइन शुरू कर सकते हैं. फैंस उन्हें इस इवेंट में देखना चाहते हैं. अगर वो नहीं आए, तो जरूर फैंस का गुस्सा फूटेगा.
द अंडरटेकर
3 / 6द अंडरटेकर रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन वो बड़े-बड़े शोज में लगातार नजर आते हैं. फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं और लगातार टीवी पर देखना चाहते हैं. WrestleMania 40 में उनकी अपीयरेंस ने सभी को हैरान कर दिया था. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि रेसलमेनिया में वो आएंगे. अगर अंडरटेकर नहीं दिखे, तो प्रशंसकों का गुस्सा फूट सकता है.
क्रिस जैरिको
4 / 6क्रिस जैरिको पिछले 8 सालों से WWE में नजर नहीं आए हैं. AEW से उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो चुका है और उनके WWE में आने की खबर है. लगातार अलग-अलग प्रोमो में जैरिको की वापसी के संकेत मिल रहे हैं. अगर WrestleMania में भी वो नजर नहीं आए, तो फैंस का जरूर गुस्सा फूटेगा.
स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन
5 / 6स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. पिछले साल उनके WrestleMania में नजर आने की संभावना थी लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया है. WrestleMania 42 को WWE बड़ा बनाना चाहता है. इसी वजह से ऑस्टिन को सरप्राइज के तौर पर ला सकते हैं.
बॉब ऑर्टन
6 / 6रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स के बीच WrestleMania 42 में धमाकेदार मैच होने जा रहा है. रैंडी अब विलेन बन चुके हैं और फैंस को उनका यह अंदाज पसंद आ रहा है. रैंडी के पिता बॉब ऑर्टन भी दिग्गज हैं. बॉब भी बड़े हील रहे हैं और WrestleMania में वो अपने बेटे रैंडी को जीत दिलाने में मदद कर सकते हैं.