RCB को IPL में सबसे ज्यादा मैच हराने वाली 5 टीमें, टॉप पर सीएसके
आरसीबी आईपीएल की मजबूत टीम है. इस टीम ने अब तक आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के अलावा फैंस का दिल भी जीता है. आइए जानते हैं आरसीबी को सबसे ज्यादा बार हराने वाली टीमों के बारे में.

आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम किया था. साल 2008 से आईपीएल में हिस्सा ले रही आरसीबी को पहला खिताब जीतने के लिए 19 साल लग गए. आइए जानते हैं आरसीबी को अब तक किस टीम ने सबसे ज्यादा बार हराया है.
सीएसके
2 / 6आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच सीएसके ने जीते हैं. सीएसके ने कुल 21 मैच आरसीबी के खिलाफ जीते हैं.
केकेआर
3 / 6इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स दूसरे नंबर पर है. वह आरसीबी के खिलाफ अब तक 20 मैच अपने नाम कर चुकी है. केकेआर तीन बार ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुकी है.
एमआई
4 / 6मुंबई इंडियंस ने भी आरसीबी को 16 बार हराया है. मुंबई अब तक 5 मैच खिताब अपने नाम कर सकी है.
पंजाब किंग्स
5 / 6पंजाब किंग्स का इस लिस्ट में चौथा स्थान है. वह आरसीबी के खिलाफ 18 मैच जीत चुकी है. आरसीबी और पंजाब के बीच अकसर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है.
राजस्थान रॉयल्स
6 / 6राजस्थान रॉयल्स , आरसीबी को सबसे ज्यादा बार हराने वाली पांचवीं टीम है. राजस्थान ने आरसीबी को 12 बार हराया है.