MI या RCB नहीं, IPL इतिहास में इस टीम के नाम है सबसे ज्यादा 200+ रनों का टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड

Most Successful 200+ Run Target Chase in IPL History: आईपीएल में कभी 200 या उससे ज्यादा रन का पीछा करना बेहद मुश्किल माना जाता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में बल्लेबाजों ने इसे आम बना दिया है. यहां देखिए IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 200+ रनों का टारगेट चेज करने वाली टॉप-5 टीमों की लिस्ट.

Most Successful 200 plus run Target Chase in IPL
1 / 6
Most Successful 200 plus run Target Chase in IPL

Most Successful 200+ Run Target Chase in IPL History: आईपीएल के इतिहास में 200 या उससे अधिक रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करना कभी नामुमकिन माना जाता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में बल्लेबाजों ने इसे एक आम बात बना दिया है. इस मामले में पंजाब किंग्स ने जो महारत हासिल की है, वह अविश्वसनीय है. आइए जानते हैं IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200+ रनों के टारगेट को सफलतापूर्वक चेज करने वाली टॉप-5 टीमें कौन सी हैं?  

विज्ञापन

1. पंजाब किंग्स

1. पंजाब किंग्स2 / 6

पंजाब किंग्स (PBKS) के नाम IPL में सबसे ज्यादा बार 200+ रनों के टारगेट को सफलतापूर्वक चेज करने का रिकॉर्ड दर्ज है. पंजाब ने आईपीएल में कुल 10 बार ये कारनामा किया है और इस लिस्ट में निर्विवाद रूप से नंबर-1 पर है. पंजाब की टीम ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रनों का विशाल लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किया था, जो IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है.

विज्ञापन

2. मुंबई इंडियंस

2. मुंबई इंडियंस3 / 6

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. मुंबई की टीम अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है और 6 बार 200+ रनों के टारगेट को सफलतापूर्वक चेज किया है. रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव जैसे पावर-हिटर्स ने कई बार टीम के लिए मुश्किल लक्ष्यों को आसान बनाया है. MI का आईपीएल में सबसे बड़ा सफल रन चेज 221 रन का है, जिसे टीम ने IPL 2026 में ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हासिल किया था.

3. राजस्थान रॉयल्स

3. राजस्थान रॉयल्स4 / 6

IPL के पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (RR) इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है. राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में 6 बार 200+ रनों के टारगेट को सफलतापूर्वक चेज करने का कारनामा किया है. राजस्थान की टीम ने 2020 में शारजाह के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब (अब PBKS) के खिलाफ अपना सबसे बड़ा 224 रनों का लक्ष्य पीछा किया था.

विज्ञापन

4. सनराइजर्स हैदराबाद

4. सनराइजर्स हैदराबाद5 / 6

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने अब तक 4 बार 200+ रनों के टारगेट को सफलतापूर्वक चेज किया है. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड जैसे आक्रामक बल्लेबाजों ने टीम को इस सूची में शामिल करने में अहम भूमिका निभाई है. SRH का आईपीएल में अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज 247 रन है, जो उन्होंने 2025 सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ हासिल किया था.

5. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

5. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु6 / 6

IPL 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम हमेशा से बड़े स्कोर बनाने और विशाल लक्ष्य का पीछा करने के लिए चर्चा में रहती है. RCB ने भी आईपीएल में 4 बार 200+ रनों के टारगेट को सफलतापूर्वक चेज किया है. आरसीबी का आईपीएल में सबसे बड़ा सफल रन चेज 230 रन का है, जो उन्होंने 2025 के सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ हासिल किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन