IPL में सिर्फ 1 रन से सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें, टॉप पर है 5 बार की चैंपियन

Most matches Wins by 1 Run: आईपीएल 2026 में हाल ही में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 1 रन से जीत दर्ज की. इससे पहले भी IPL इतिहास में ऐसे कई रोमांचक मुकाबले हुए हैं जहां टीमों ने अंतिम गेंद पर एक रन से जीत हासिल की है. यहां देखिए आईपीएल में 1 रन से सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की पूरी लिस्ट.

IPL 2026 DC vs GT
1 / 7
IPL 2026 DC vs GT

Teams With Most 1 Run Wins in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अपने रोमांचक और हाई स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है. 2008 से लेकर 2026 तक, आईपीएल इतिहास में कई ऐसे सांसे रोक देने वाले रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं, जहां टीमों ने आखिरी गेंद पर सिर्फ 1 रन से जीत दर्ज की है. आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास में 1 रन से सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम कौन है?  

विज्ञापन

1. मुंबई इंडियंस

1. मुंबई इंडियंस 2 / 7

5 बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस को अंतिम ओवरों का बादशाह कहा जाता है, जिसने अब तक 3 बार आखिरी गेंद पर सिर्फ 1 रन से जीत हासिल की है. मुंबई की टीम ने न केवल लीग मैच, बल्कि दो बार IPL फाइनल (2017 और 2019) में 1 रन से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की है.

विज्ञापन

2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 / 7

IPL 2025 की चौंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) भी तीन बार 1 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही है. RCB ने आईपीएल 2016, 2019 और 2021 में एक रन के अंतर से जीत दर्ज की थी.

3. कोलकाता नाइट राइडर्स

3. कोलकाता नाइट राइडर्स 4 / 7

तीन बार आईपीएल का ट्रॉफी जीत चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है, जिसने अब तक 2 बार एक रन से जीत हासिल की है. केकेआर ने आईपीएल 2024 और 2025 के सीजन में एक रन से मैच जीता था.

विज्ञापन

4. पंजाब किंग्स

4. पंजाब किंग्स 5 / 7

पंजाब आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम थी, जिसने 1 रन से मैच जीता था. उन्होंने यह कारनामा 2008 में मुंबई इंडियंस और 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ किया था.

5. गुजरात टाइटंस

5. गुजरात टाइटंस 6 / 7

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक बेहद रोमांचक मैच में 1 रन से जीत दर्ज की. 210 रनों का बचाव करते हुए गुजरात ने दिल्ली को 209 रनों पर ही रोक दिया. गुजरात ने पहली बार कोई मैच एक रन से जीता है.

विज्ञापन

CSK-DC समेत इन टीमों ने भी दर्ज की है 1 रन से जीत

CSK-DC समेत इन टीमों ने भी दर्ज की है 1 रन से जीत7 / 7

IPL में एक रन से जीत दर्ज करने वाली टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात लायंस का नाम भी शामिल हैं. इन टीमों ने भी आईपीएल में 1-1 बार एक रन जीत हासिल की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन