
1 / 6
IPL: दिल्ली कैपिटल्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बुरी तरह से फेल हो गई. मुकाबले में दिल्ली के सभी बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया. जिसके कारण ही टीम मुश्किल से 75 रनों से स्कोर पर पहुंच सकी. आईपीएल में ऐसा कई बार देखने को मिला है. आज हम आपको उन 5 आईपीएल फ्रेंचाइजियों के बारे में बताएंगे, जो सबसे ज्यादा बार 100 से भी कम के स्कोर पर सिमट चुकी है.
दिल्ली कैपिटल्स

2 / 6
दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले सीजन से ही इस लीग का हिस्सा है. अपने पहले आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक कुल 11 बार 100 से भी कम के स्कोर पर ऑल आउट हो चुकी है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

3 / 6
आरसीबी की टीम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नजर आ रही है. 1 बार आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल में अब तक कुल 8 बार 100 से भी कम के स्कोर पर सिमट चुकी है.
राजस्थान रॉयल्स

4 / 6
आईपीएल इतिहास की पहली विनर टीम राजस्थान रॉयल्स की टीम भी इस लिस्ट का हिस्सा है. राजस्थान रॉयल्स की टीम अब तक आईपीएल में कुल 7 बार 100 से भी कम के स्कोर पर ऑल आउट हो चुकी है.
मुंबई इंडियंस

5 / 6
5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम भी इस लिस्ट में नजर आ रही है. मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक 6 बार आईपीएल में 100 से भी कम का स्कोर बनाया है. इस टीम का नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है.
पंजाब किंग्स

6 / 6
अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार कर रही पंजाब किंग्स की टीम भी 5 बार 100 से भी कम के स्कोर पर ऑल आउट हो चुकी है. हालांकि मौजूदा समय में पंजाब किंग्स की टीम सबसे ज्यादा मजबूत नजर आ रही है.