IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 100+ रन से जीत दर्ज करने वाली 5 टीमें, टॉप पर नहीं है CSK या MI

Most Wins by 100+ Runs in IPL: आईपीएल के इतिहास में कई टीमों ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 100 से ज्यादा रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने का कारनामा किया है. यहां देखिए IPL में सबसे ज्यादा बार 100+ रनों से जीत दर्ज करने वाली टॉप-5 टीमों की लिस्ट.

Most Wins by 100+ Runs in IPL
1 / 6
Most Wins by 100+ Runs in IPL

Most Wins by 100+ Runs in IPL: आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे मुकाबले देखने को मिले हैं, जिसमें एक टीम ने एकतरफा अंदाज में रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है. टी20 क्रिकेट में 100 या उससे अधिक रनों से जीत दर्ज करना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है और IPL में कई टीमों ने ये कारनामा किया है. आइए जानते हैं 2008 से लेकर अब तक के आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 100+ रनों से जीत दर्ज करने वाली 5 टीमों के बारे में.  

विज्ञापन

5. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

5. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में आईपीएल 2026 में पहली बार 100 से ज्यादा रनों से जीत का स्वाद चखा है. सीएसके ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 103 रनों से बड़ी जीत दर्ज की और इस लिस्ट में जगह बनाई. इसी के साथ यह IPL में चेन्नई की अब तक सबसे बड़ी जीत भी बन गई है.

विज्ञापन

4. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

4. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)3 / 6

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी दो बार 100 रनों का आंकड़ा पार किया है. सनराइजर्स ने 2019 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 118 रनों से हराया था और 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स पर 110 रनों से जीत दर्ज की थी.

3. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

3. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)4 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी IPL के अब तक दो बार 100+ रनों से जीत हासिल करने का कारनामा किया है. केकेआर ने 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 140 रनों से हराया था, जबकि 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 106 रनों से जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन

2. मुंबई इंडियंस (MI)

2. मुंबई इंडियंस (MI)5 / 6

5 बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दो बार 100+ रनों से जीत दर्ज करने का कारनामा किया है और उनके नाम आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी दर्ज है. मुंबई ने 2017 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को 146 रनों के बड़े अंतर से हराया था, जो रनों के हिसाब से आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत है. इसके अलावा, मुंबई की टीम ने 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 102 रनों से जीत हासिल की थी.

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)6 / 6

आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस लिस्ट में टॉप पर है और अब तक 4 बार 100 से ज्यादा रनों के अंतर से जीत हासिल की है. आरसीबी ने 2016 के सीजन में गुजरात लायंस के खिलाफ 144 रनों से मैच दर्ज की थी, जो रनों के हिसाब से आईपीएल की दूसरी सबसे बड़ी जीत है. इसके अलावा, टीम ने 138 रन (बनाम पंजाब किंग्स, 2015), 130 रन (बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2013)और 112 रन (बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2023 से जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन