रोहित-हार्दिक बाहर! AFG सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का ODI स्क्वाड, देखें पूरा शेड्यूल

Team India Possible ODI Squad: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए आज टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान होना है. आइए टीम इंडिया के संभावित स्क्वाड और शेड्यूल पर नजर डालते हैं.

Team India ODI
1 / 6

Team India Possible ODI Squad: IPL 2026 के तुरंत बाद टीम इंडिया की भिड़ंत अफगानिस्तान से होने जा रही है. दोनों देशों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच देखने को मिलेगा. इसके बाद वो तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगे. 19 मई, यानी आज चयन समिति की बैठक होगी और इसी बीच टेस्ट एवं वनडे स्क्वाड का चयन होगा. एकदिवसीय सीरीज पर सभी की नजर है, क्योंकि अब टीम इंडिया 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर फोकस करने के इरादे से उतरेगी. आइए टीम इंडिया के संभावित स्क्वाड पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

रोहित-हार्दिक के खेलने पर सवालिया निशान

रोहित-हार्दिक के खेलने पर सवालिया निशान2 / 6

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या भारत की वनडे स्क्वाड का अहम हिस्सा हैं. हालांकि, दोनों की फिटनेस BCCI के लिए चिंता बनी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिटनेस टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार है और उनकी अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर रहने की संभावना काफी ज्यादा है.

विज्ञापन

बुमराह-सिराज को मिलेगा आराम?

बुमराह-सिराज को मिलेगा आराम?3 / 6

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भारत के वनडे स्क्वाड का अहम हिस्सा हैं. दोनों लंबे समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और उनका वर्कलोड मैनेज करना भी जरुरी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें अफगानिस्तान सीरीज से आराम दिया जा सकता है.

अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड4 / 6

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, मोहसिन खान.

विज्ञापन

वनडे सीरीज का शेड्यूल

वनडे सीरीज का शेड्यूल5 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जून से होगी. धर्मशाला में पहला मैच खेला जाएगा. इसके बाद 17 जून को लखनऊ में दूसरा वनडे और 20 जून को चेन्नई में तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा.

नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका6 / 6

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को अगर आराम दिया जाता है, तो उनकी जगह प्रिंस यादव और मोहसिन खान को खेलने का मौका मिल सकता है. संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की भी वनडे स्क्वाड में वापसी संभव है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन