7 महीनों में 5 अलग-अलग कप्तानों के साथ उतरेगी टीम इंडिया! देखें IPL के बाद भारत का 2026 का पूरा शेड्यूल

Team India Schedule: IPL 2026 के बाद टीम इंडिया का फोकस दोबारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट पर राज करने पर होगा. आइए 2026 में टीम इंडिया के शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि अगले 7 महीने में किन-किन देशों से भारतीय टीम भिड़ेगी.

Team India (3)
1 / 7

Team India Schedule: IPL 2026 की शुरुआत को एक महीना हो गया है. भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के बड़े-बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं. 31 मई 2026 को IPL का समापन हो जाएगा और इसके बाद टीम इंडिया एक नई शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी. 2026 के समापन में अभी 7 महीने बाकी हैं और टीम इंडिया अलग-अलग देशों के खिलाफ खेलेगी. इसी बीच कुछ सीरीज में भारतीय टीम की कमान अलग-अलग खिलाड़ी संभाल सकते हैं. आइए टीम इंडिया के IPL के बाद 2026 के बचे हुए शेड्यूल पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

भारत vs अफगानिस्तान

भारत vs अफगानिस्तान2 / 7

टीम इंडिया 6 जून को अफगानिस्तान के साथ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी. इसमें गिल को आराम दिया जा सकता है और ऋषभ पंत कप्तानी कर सकते हैं. इसके अलावा दोनों देशों के बीच 14, 17 और 20 जून को वनडे मैचों का आयोजन भी होगा.

विज्ञापन

भारत vs आयरलैंड

भारत vs आयरलैंड3 / 7

भारत की टी20 टीम जून के अंतिम हफ्ते में आयरलैंड का दौरा करेगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव को आराम दिया जा सकता है और अक्षर पटेल कप्तानी कर सकते हैं. 26 और 28 जून को बेलफेस्ट में भारत और आयरलैंड आमने-सामने होंगे.

भारत vs इंग्लैंड

भारत vs इंग्लैंड4 / 7

जुलाई 2026 में भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी. उनके बीच 5 टी20 और तीन वनडे मैच देखने को मिलेंगे. 1 से 11 जुलाई तक उनके बीच टी20 सीरीज चलेगी. इसके बाद 14, 16 और 19 जुलाई को उनके बीच वनडे श्रृंखला का आयोजन होगा. यहां सूर्यकुमार यादव टी20 और शुभमन गिल वनडे की कप्तानी कर सकते हैं.

विज्ञापन

भारत vs जिम्बाब्वे

भारत vs जिम्बाब्वे5 / 7

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन किया जाएगा. इसमें भी बड़े-बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. दोनों टीमों के बीच 23, 25 और 26 जुलाई 2026 को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मैच होगा.

भारत vs वेस्टइंडीज

भारत vs वेस्टइंडीज6 / 7

जिम्बाब्वे के बाद टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी. 27 सितंबर, 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मैचों का आयोजन होगा. इसके बाद 6 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक उनके बीच भारत के अलग-अलग शहरों में कुल 5 मैच होंगे. सिलेक्टर्स चाहें, तो गिल को आराम देकर श्रेयस अय्यर को वनडे सीरीज में कप्तानी करने का मौका दे सकती है.

विज्ञापन

भारत vs श्रीलंका

भारत vs श्रीलंका7 / 7

टीम इंडिया की 2026 की आखिरी सीरीज श्रीलंका के खिलाफ है. श्रीलंकाई टीम भारत का दौरा करेगी और उनके बीच तीन वनडे एवं टी20 मैचों का आयोजन होगा. यह दौरा 13 दिसंबर से शुरू होगा और 27 दिसंबर को खत्म होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन