बल्लेबाजी ही नहीं, लुक्स से भी तहलका मचाते हैं सूर्या! भारतीय कप्तान के 7 अतरंगी लुक जिन्हें देखकर फैंस हो जाएंगे हैरान

Suryakumar Yadav Looks: भारत को टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव का सफर काफी लंबा रहा है. इसी बीच वो कई अतरंगी अंदाज में नजर आए हैं. आइए उन सभी लुक्स पर एक नजर डालते हैं.

Surya (1)
1 / 8

Suryakumar Yadav Looks: भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव का सफर काफी लंबा रहा है. सालों तक IPL खेलने के बावजूद उन्हें 2021 में लंबे इंतजार के बाद डेब्यू करने का मौका मिला. सूर्या बहुत जल्दी आगे बढ़े और कप्तान बन गए. उन्होंने भारत को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाया. अपने क्रिकेट करियर के दौरान सूर्या अलग-अलग लुक में नजर आए हैं. आइए उनके अतरंगी लुक्स पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

सूर्या का मौजूदा लुक

सूर्या का मौजूदा लुक2 / 8

सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में क्लीन शेव रहते हैं और उनके बाल भी शॉर्ट हैं. सूर्या ने पिछले कुछ सालों में अपने लुक में कोई बदलाव नहीं किया है और वो अब साधारण अंदाज में ही नजर आना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

बियर्ड लुक

बियर्ड लुक3 / 8

कुछ सालों पहले तक सूर्यकुमार यादव का बियर्ड लुक फैंस को बेहद पसंद आता था. उस समय सूर्या ने बड़ी दाढ़ी रखी हुई थी. IPL सीजन के दौरान वो इसी अंदाज में तहलका मचाते थे.

सूर्या का ब्लॉन्ड हेयरस्टाइल

सूर्या का ब्लॉन्ड हेयरस्टाइल4 / 8

सूर्यकुमार यादव जब KKR में थे, तो उनका हेयरस्टाइल एकदम अलग था. वो हल्की दाढ़ी रखते थे और उनके बाल भूरे (ब्लॉन्ड) रंग के हुआ करते थे. सूर्या का ये लुक जरूर फैंस को हैरान कर देगा.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव का अतरंगी लुक

सूर्यकुमार यादव का अतरंगी लुक5 / 8

करीब एक दशक पहले जब सूर्यकुमार यादव अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती समय में थे और MI का हिस्सा थे. उस समय उन्होंने अपने बालों में येलो रंग करा लिया था. यह लुक काफी वायरल हुआ था.

सूर्या का पुराना लुक

सूर्या का पुराना लुक6 / 8

सूर्यकुमार यादव की पुरानी फोटो जरूर फैंस को हैरान कर देगी. यह करीब 14-15 साल पुरानी तस्वीर लग रही है. सूर्या साइड एंगल से सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं. यादव का मौजूदा लुक भी वैसा ही है लेकिन पहले उनके बाल लंबे थे.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव का अजीबोगरीब लुक

सूर्यकुमार यादव का अजीबोगरीब लुक7 / 8

सूर्यकुमार यादव का ये लुक फैंस को जरूर हैरानी में डाल देगा. इसमें भारतीय कप्तान ने बड़ी दाढ़ी रखी थी और उनके बाल लंबे थे. उन्होंने अपने बालों में नीला और पिंक रंग कराया हुआ था.

सूर्या का शॉर्ट हेयर लुक

सूर्या का शॉर्ट हेयर लुक8 / 8

कप्तान सूर्यकुमार यादव का शॉर्ट हेयर लुक फैंस को जरूर हैरान कर देगा. इसमें सूर्या पहचान में भी नहीं आ रहे हैं. यह लॉकडाउन के दौरान की फोटो है, जब सूर्या ने अपने बाल एकदम छोटे कर लिए थे और उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन