IPL 2026 में बुरी तरह से फेल हो रहे हैं टीम इंडिया के ये 5 स्टार, 1 तो हो गया प्लेइंग 11 से बाहर
IPL 2026: टीम इंडिया के खिलाड़ी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर आईपीएल में खेल रहे हैं. ऐसे में उनकी टीम को बहुत ज्यादा उम्मीदें थी. हालांकि इनमें से 5 खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी की उम्मीदें तोड़ दी है. 5 स्टार खिलाड़ी आईपीएल 2026 में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं.

IPL 2026: आईपीएल 2026 में टीम इंडिया के कुछ स्टार खिलाड़ी बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं. इनके खराब प्रदर्शन के कारण ही फ्रेंचाइजी बहुत बड़े मुश्किल में नजर आ रही है. सबसे बड़ा झटका मुंबई इंडियंस की टीम को लगा है. वहीं टीम इंडिया के उपकप्तान का प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में नजर आ रहा है. आज हम आपको इन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे.
तिलक वर्मा
2 / 6आईसीसी टी-20 वर्ल्ड 2026 में टीम इंडिया की जीत में तिलक वर्मा ने भी अहम योगदान दिया था. आईपीएल 2026 में लेकिन अब तक तिलक ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. तिलक ने इस सीजन 4 मैचों में 8.75 की औसत से 35 रन ही बनाए हैं.
जसप्रीत बुमराह
3 / 6तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन भी आईपीएल 2026 में अब तक निराशाजनक रहा है. बुमराह 4 मैचों में एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर सके हैं. हालांकि वो सिर्फ 8.20 की इकॉनमी रेट से ही रन दे रहे हैं.
अक्षर पटेल
4 / 6दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने भी आईपीएल 2026 में अब तक बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. 4 मैचों में उन्होंने 1 की औसत से 3 रन ही बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने 36.67 की औसत से सिर्फ 3 विकेट ही हासिल किए हैं.
अर्शदीप सिंह
5 / 6तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी आईपीएल 2026 में बहुत ही खराब गेंदबाजी की है. अर्शदीप सिंह ने 4 मैचों में 74.50 की खराब औसत से सिर्फ 2 विकेट ही हासिल किया है. इस दौरान अर्शदीप की इकॉनमी रेट 10.64 का रहा है.
वरुण चक्रवर्ती
6 / 6स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती फिलहाल तो इंजरी के कारण प्लेइंग 11 से भी बाहर हो चुके हैं. उससे पहले उन्होंने 2 मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने एक भी विकेट नहीं लिया और 13.17 की इकॉनमी रेट से रन लुटाए हैं.