T20 World Cup 2026 के बाद छिन सकती है इन 5 कप्तानों की कुर्सी

ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अब खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है. इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद से ही बड़ी टीमें अगले संस्करण की तैयारी शुरू कर सकती है. ऐसे में 5 बड़ी टीमें अपने कप्तान को भी हटा सकती है. उनकी जगह युवा खिलाड़ियों को टीमें जिम्मेदारी सौंप सकती है. लिस्ट में एक चौंकाने वाला नाम भी शामिल है.

IND vs PAK
1 / 6
IND vs PAK

विज्ञापन

2 / 6

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया है. ऑस्ट्रेलिया लंबे समय के बाद लीग स्टेज से ही बाहर हो गई है. ऐसे में वो मिचेल मार्श को भी कप्तानी से हटा सकते हैं. उनकी जगह युवा खिलाड़ी को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

विज्ञापन

3 / 6

अफगानिस्तान की टीम भी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी. ऐसे में अब अफगान टीम भी कुछ बड़े बदलाव करने के बारे में सोच सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इब्राहिम जादरान को नया कप्तान बनाया जा सकता है.

4 / 6

श्रीलंका की टीम सुपर 8 में तो पहुंची, लेकिन वहां जाकर उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया. अब टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. ऐसे में श्रीलंका की टीम भी दासुन शनाका को टीम से बाहर करके आगे बढ़ सकती है. उनकी जगह पथुम निसांका को भी कप्तानी मिल सकती है.

विज्ञापन

5 / 6

पाकिस्तान की टीम ने अब तक आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 2 मैच हारे हैं. दोनों मैचों में ही खराब कप्तानी बड़ा कारण बनी है. जिसके कारण ही फिलहाल सलमान अली आगा को बहुत ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है. ऐसे में टूर्नामेंट खत्म होने के बाद उन्हें भी बाहर किया जा सकता है.

6 / 6

टीम इंडिया ने अगर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब नहीं जीता, कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी कुर्सी छिन सकती है. टीम इंडिया अब टी-20 वर्ल्ड कप 2028 और ओलंपिक की तैयारी भी शुरू कर सकती है. ऐसे में सूर्या की जगह पांड्या को कप्तानी मिल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन