T20 World Cup 2026 में उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर मचा हंगामा! समर्थन में उतरे अश्विन
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक एक बार फिर से अपने गेंदबाजी एक्शन को लेकर सवालों के घेरे में नजर आ रहे हैं. यूएसए के खिलाफ मैच में उस्मान ने मैच विनिंग गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर बहस छिड़ चुकी है. इस बीच टीम इंडिया के दिग्गज रविचंद्रन अश्विन उनके बचाव में उतरे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए उनके गेंदबाजी एक्शन का बचाव किया है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

2 / 6उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर लोग सोशल मीडिया पर उनको लगातार ट्रोल कर रहे हैं. उनके ऊपर चकिंग के आरोप लग रहे हैं. रन अप के बाद गेंद फेंकने से पहले वो एक सेकेंड का पॉज लेते हैं और उसके बाद गेंदबाजी करते हैं, जो कि बल्लेबाजों के लिए परेशानी का कारण बनता है.
3 / 6उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को आईसीसी की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है. पिछले साल 2 बार उनके गेंदबाजी एक्शन को चेक करते हुए पास किया गया है. इसके बाद भी यूएसए के खिलाफ प्रदर्शन के बाद उनको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
4 / 6यूएसए के मैच में उस्मान तारिक ने कमाल का प्रदर्शन किया था. उनके लिए ये टी20 विश्व कप का पहला मुकाबला था और इसमें उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 27 रन खर्च किए और 3 अहम विकेट अपने नाम किए थे.
5 / 6आईसीसी के नियम के अनुसार गेंदबाज की कोहनी 15 डिग्री से ज्यादा झुकी हुई नहीं होनी चाहिए. उस्मान तारिक पहले ही आईसीसी के टेस्ट को पास कर चुके हैं. अब आर अश्विन उनके बचाव में उतर चुके हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर पोस्ट किया है.
6 / 6अश्विन ने कहा कि आईसीसी की तरफ से उनके गेंदबाजी एक्शन को क्लीयरेंस मिल चुका है. मेरे हिसाब से क्रीज पर रुकना पूरी तरह से लीगल है क्योंकि ये एक रेगुलर एक्शन है. ये मामला अभी तक ग्रे एरिया में है और उनके ऊपर आरोप लगाना ठीक नहीं होगा.