IPL के दौरान लगातार 3 मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने वाले 8 खिलाड़ी
IPL: T20 क्रिकेट में अपनी फॉर्म बरकरार रखना बहुत ही मुश्किल होता है. हर गेंद पर अटैक करने की रणनीति होने के कारण बल्लेबाज बहुत ही कम बार लगातार मैचों में अच्छा कर पाते हैं. वहीं ये समस्या गेंदबाजों के साथ भी नजर आती है. हालांकि कुछ खिलाड़ियों ने उसके बाद भी लगातार मैचों में कमाल किया है.

IPL: आईपीएल में बहुत ही कम खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने लगातार मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया है. 19 सालों के आईपीएल इतिहास में अब तक सिर्फ 8 खिलाड़ी ही ऐसे हैं, जिन्होंने बैक टू बैक 3 मैचों में अच्छा प्रदर्शन करके प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया है. इन 8 खिलाड़ियों में 4 भारतीय नाम हैं, तो वहीं इतने ही विदेशी प्लेयर नजर आ रहे हैं. लिस्ट में कुछ चौंकाने वाले नाम नजर आ रहे हैं.
जैक कैलिस
2 / 9दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज जैक कैलिस आईपीएल 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे थे. उस दौरान उन्होंने लगातार 3 मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है. कैलिस गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल किया था.
वीरेंद्र सहवाग
3 / 9भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग आईपीएल 2012 में दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिए खेल रहे थे. उस समय सहवाग बहुत ही अच्छी लय में नजर आ रहे थे. सहवाग ने इस सीजन में लगातार 3 मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था.
ग्लेन मैक्सवेल
4 / 9ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्सवेल का वैसे तो आईपीएल में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है, लेकिन 2014 में उन्होंने बल्ले के कमाल किया था. इस सीजन में ही उन्होंने बैक टू बैक मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था
आरोन फिंच
5 / 9पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच भी आईपीएल में अच्छा नहीं कर सके हैं. हालांकि उन्होंने आईपीएल 2016 में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. इस दौरान उन्होंंने भी लगातार 3 मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था.
विराट कोहली
6 / 9दिग्गज विराट कोहली का आईपीएल में राज कर रहे हैं. आईपीएल 2016 में विराट कोहली ने बहुत ही धमाकेदार बल्लेबाजी की थी. कोहली ने इस सीजन में बैक टू बैक मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था.
जोस बटलर
7 / 9आईपीएल 2018 में विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे. बटलर ने इस सीजन में लगातार मैचों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. बटलर ने जिसके कारण ही लगातार 3 मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था.
ऋतुराज गायकवाड़
8 / 9चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2020 में पहली बार ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिला था. अनकैप्ड खिलाड़ी होने के बावजूद गायकवाड़ ने इस सीजन में बैक टू बैक 3 प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था.
समीर रिजवी
9 / 9दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे समीर रिजवी ने भी ये कारनामा अब कर दिया है. आईपीएल 2025 के आखिरी मैच में रिजवी ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है. वहीं अब आईपीएल 2026 के पहले 2 मैच में भी रिजवी का जलवा देखने को मिला है.