IPL में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले 5 सुपरस्टार खिलाड़ी, लिस्ट में 2 विदेशी प्लेयर हैं शामिल

IPL: टी-20 फॉर्मेट में शतक जड़ना बहुत ही मुश्किल होता है. सिर्फ 20 ओवरों का खेल होने का कारण हर खिलाड़ी तेजी से रन बनाने के लिए जाता है, जिसके कारण ही शतक जड़ने से पहले वो आउट हो जाते हैं. ऐसे में बहुत कम खिलाड़ियों ने एक से ज्यादा शतक आईपीएल में जड़ा है. लिस्ट में विदेशी खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिल रहा है.

Virat Kohli Batting
1 / 6
Virat Kohli Batting

IPL: आईपीएल में अब तेजी से रन बनते हैं. जिसके कारण ही लगभग हर मैच में 200+ का स्कोर देखने को मिलता है. हर खिलाड़ी बिना अपने स्कोर की परवाह किए ही बड़ा शॉट खेलता हुए नजर आता है, ऐसे में शतक बनने के बहुत ही कम चांस होते हैं. हालांकि उसके बाद भी कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने आईपीएल में शतकों की लाइन लगा दी है. आज हम आपको आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली 2 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 267 मैच आईपीएल में खेले हैं. जिसमें उन्होंने 39.54 की औसत से 8661 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 शतक भी जड़े हैं. इसके अलावा 63 अर्धशतक भी जड़े हैं. 

विज्ञापन

जोस बटलर

जोस बटलर 3 / 6

इंग्लिश स्टार जोस बटलर ने 3 आईपीएल टीमों के लिए खेला है. फिलहाल वो गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं. बटलर ने अब तक आईपीएल में 121 मैच खेले है. जिसमें उन्होंने 40 की औसत से 4120 रन बनाए हैं. बटलर ने आईपीएल में 7 शतक जड़े हैं.

क्रिस गेल

क्रिस गेल 4 / 6

आईपीएल में क्रिस गेल ने 4 अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए खेला है. गेल ने आईपीएल में 142 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 39.72 की औसत से 4965 रन बनाए हैं. आईपीएल में उन्होंने 6 शानदार शतक जड़े हैं.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल 5 / 6

भारतीय स्टार केएल राहुल ने आईपीएल में 6 फ्रेंचाइजियों के लिए खेला है. फिलहाल वो दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं. राहुल ने आईपीएल में 145 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 46.21 की औसत से 5222 रन बनाए हैं. अब तक आईपीएल में राहुल ने 5 शतक जड़े हैं.

शुभमन गिल

शुभमन गिल6 / 6

युवा भारतीय स्टार शुभमन गिल ने आईपीएल में 2 टीमों के लिए खेला है. मौजूदा समय में वो गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं. आईपीएल में शुभमन गिल ने अब तक 118 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 39.44 की औसत से 3866 रन बनाए हैं. अब तक आईपीएल में शुभमन ने 4 शतक जड़े हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन