IPL में कभी नहीं खेले हैं ये 5 दिग्गज खिलाड़ी, इंग्लैंड के 3 स्टार लिस्ट में शामिल

IPL: टीम इंडिया ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2007 जीता. जिसके बाद ही बीसीसीआई ने 2008 में आईपीएल की शुरुआत की. जिसके बाद से ही इस लीग में सभी बड़े खिलाड़ी खेलना चाहते हैं, लेकिन शुरुआत में ऐसा नहीं था. खासकर इंग्लिश खिलाड़ी इस लीग से दूरी बनाकर रखते थे.

England Cricket Team
1 / 6
England Cricket Team

IPL: आज के समय में आईपीएल में खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं था. पहले इंग्लिश प्लेयर इस लीग में खेलने को लेकर उतने उत्सुक नहीं थे. हालांकि इस लीग में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद कई खिलाड़ियों की किस्मत रातों-रात चमकी है. हालांकि 5 दिग्गज खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं, जिन्हें आईपीएल में कभी खेलने का मौका नहीं मिला है.

विज्ञापन

एलिस्टर कुक

एलिस्टर कुक 2 / 6

पूर्व इंग्लिश कप्तान एलिस्टर कुक को टी-20 क्रिकेट में उतनी सफलता नहीं मिली. यही वजह रही कि वो कभी आईपीएल का हिस्सा नहीं बने. शुरुआती सीजन में वो बहुत ज्यादा उत्सुक नहीं थे. बाद में लीग जब सफल हुआ, तो टीमों ने भी उन्हें नजरअंदाज किया.

विज्ञापन

जेम्स एंडरसन

जेम्स एंडरसन 3 / 6

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का नाम उन खिलाड़ियों में शुमार है, जिन्हें IPL में खेलने का मौका नहीं मिला. एंडरसन ने 42 साल की उम्र में ऑक्शन में अपना नाम भी भेजा था, लेकिन वो अनसोल्ड चले गए.

मुशफिकुर रहीम

मुशफिकुर रहीम 4 / 6

बांग्लादेश के दिग्गज मुशफिकुर रहीम को भी कभी आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला. रहीम ने कई बार ऑक्शन के लिए अपना नाम भेजा, लेकिन बार-बार वो आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड ही रहे.

विज्ञापन

रीजा हेंड्रिक्स

रीजा हेंड्रिक्स 5 / 6

साउथ अफ्रीका के स्टार ओपनर रीजा हेंड्रिक्स भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें IPL में खेलने का कभी मौका नहीं मिला. हेंड्रिक्स आईपीएल के अलावा कई टी20 लीग में खेल चुके हैं, लेकिन वो इंडियन प्रीमियर लीग में बार-बार अनसोल्ड ही रहे हैं.

स्टुअर्ट ब्रॉड

स्टुअर्ट ब्रॉड 6 / 6

दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को भी IPL में खेलने का कभी मौका नहीं मिल सका. ब्रॉड को साल 2011 के ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने खरीदा था, लेकिन चोट के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. इसके बाद ब्रॉड ने खुद ही इस लीग से दूरी बना ली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन