T20 में 14 हजार रन बनाने वाले 5 दिग्गज बल्लेबाज, लिस्ट में एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं

IPL: टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ 19 बल्लेबाजों ने ही अब तक 10 हजार रन बनाए हैं. वहीं 15 खिलाड़ियों ने 11 हजार रनों का आंकड़ा पार किया है. बारह खिलाड़ियों ने 12 हजार रन बनाए हैं. वहीं 13 रनों का आंकड़ा सिर्फ 8 खिलाड़ियों ने ही पार किया है. वहीं 14 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की संख्या अब 5 हो गई है.

Jos Buttler IPL 2026
1 / 6
Jos Buttler IPL 2026

IPL: टी-20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ 5 खिलाड़ियों ने ही 14 हजार रनों का जादुई आंकड़ा पार किया है. इस लिस्ट में कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं नजर आ रहा है. एशिया का भी कोई प्लेयर इस लिस्ट में शामिल है. वेस्टइंडीज के 2 दिग्गजों के अलावा इंग्लैंड के भी दो खिलाड़ी लिस्ट में नजर आ रहे हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के भी 1 खिलाड़ी ने इस खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली है.

विज्ञापन

क्रिस गेल

क्रिस गेल2 / 6

दिग्गज क्रिस गेल ने 463 टी-20 मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने 36.22 की औसत से 14562 रन बनाए. इस दौरान गेल ने 22 शतक और 88 अर्धशतक भी जड़े थे. गिल का स्ट्राइक रेट इस दौरान 144.75 का रहा था. 

विज्ञापन

कीरोन पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड 3 / 6

ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नजर आ रहे हैं. पोलार्ड ने 735 टी-20 मैचों में 31.62 की औसत से 14482 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 67 अर्धशतक भी जड़े हैं. पोलार्ड का स्ट्राइक रेट 150.96 का रहा है.

एलेक्स हेल्स

एलेक्स हेल्स4 / 6

इंग्लिश बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने टी-20 फॉर्मेट में अब तक 528 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 29.91 की औसत से 14449 रन बनाए हैं. हेल्स ने 7 शतक और 92 अर्धशतक भी जड़े हैं. हेल्स का स्ट्राइक रेट 144.51 का रहा है.

विज्ञापन

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर 5 / 6

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर ने 436 टी-20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 36.96 की औसत से 14121 रन बनाए हैं. वॉर्नर ने 10 शतक और 116 अर्धशतक बनाए हैं. वॉर्नर का स्ट्राइक रेट इस दौरान 140.61 का रहा है.

जोस बटलर

जोस बटलर  6 / 6

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर भी अब इस क्लब में शामिल हो गए हैं. बटलर ने ये कारनामा 497वें मैच में किया है. बटलर ने अब तक टी-20 फॉर्मेट में 14021 रन बनाए हैं. बटलर का स्ट्राइक रेट इस दौरान 146 से भी ज्यादा का रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन