PSL को ठुकराकर IPL 2026 में मचाएगा तबाही, राजस्थान रॉयल्स को मिल गया चोटिल सैम करन का रिप्लेसमेंट!

IPL 2026: एक और खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग को ठुकराकर आईपीएल में खेलने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये खिलाड़ी आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के चोटिल खिलाड़ी सैम करन को रिप्लेस कर सकता है.

Dasun Shanaka
1 / 7
Dasun Shanaka

IPL 2026: एक तरफ भारत में 28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज होने वाला है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान में 26 मार्च से पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का नया सीजन शुरू होने जा रहा है. लेकिन उससे पहले एक और खिलाड़ी ने PSL को ठुकराकर दिया है. अटकलें हैं कि ये खिलाड़ी आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के चोटिल खिलाड़ी सैम करन को रिप्लेस कर सकता है.  

विज्ञापन

दासुन शनाका ने PSL से वापस लिया नाम

दासुन शनाका ने PSL से वापस लिया नाम2 / 7

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका के टी20 कप्तान और स्टार ऑलराउंडर दासुन शनाका ने PSL 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है, जिसके बाद उनके IPL 2026 में एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक शनाका उन IPL फ्रेंचाइजियों से बातचीत कर रहे हैं जो अपने चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की तलाश में हैं.

विज्ञापन

सैम करन को कर सकते हैं रिप्लेस

सैम करन को कर सकते हैं रिप्लेस3 / 7

आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा, जब इंग्लैंड स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए. ऐसे में RR फ्रेंचाइजी दासुन शनाका को करन की जगह टीम में शामिल कर सकती है. शनाका तेज गेंदबाजी के साथ उपयोगी बल्लेबाजी भी करते हैं, जो उन्हें करन के रिप्लेसमेंट के लिए मजबूत विकल्प बनाता है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 में मचाया था धमाल

T20 वर्ल्ड कप 2026 में मचाया था धमाल4 / 7

दासुन शनाका ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था. शनाका ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 76 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी और अपनी पारी में 8 छक्के लगाए. इसके अलावा, उन्होंने ओमान के खिलाफ 50 रन और इंग्लैंड के खिलाफ 30 रनों की पारी खेली थी.    

विज्ञापन

दासुन शनाका का टी20I करियर

दासुन शनाका का टी20I करियर 5 / 7

शनाका T20I क्रिकेट के एक बेहतरीन ऑलराउंडर माने जाते हैं. 2015 में डेब्यू करने वाले शनाका ने श्रीलंका के लिए अब तक 131 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20.55 की औसत और 128.40 के स्ट्राइक रेट से 1912 रन बनाए हैं. उनके नाम टी20I में 50 अर्धशतक हैं.

दासुन शनाका का IPL करियर

दासुन शनाका का IPL करियर6 / 7

दासुन शनाका के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 2023 में गुजरात टाइटंस (GT) के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक आईपीएल में 3 मैच खेले हैं, जिसमें 26 रन बनाए हैं. 2025 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रिप्लेसमेंट के रूप में करार किया था.

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वॉड

राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वॉड7 / 7

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेन मफाका, नांद्रे बर्गर, रविंद्र जडेजा, डोनोवोन फरेरा, रवि बिश्नोई, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंज, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, बृजेश शर्मा, अमन राव पेराला.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन