14 शतक ठोकने वाले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का हुआ निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

साउथ अफ्रीका क्रिकेट को बड़ा झटका लगा, जब 10 मई को देश के एक दिग्गज क्रिकेटर ने 77 साल की उम्र में दुनिया छोड़ दी. इस खिलाड़ी अपने करियर में कुल 14 शतक और 42 अर्धशतक बनाया था.

Cricket News - 2026-05-10T184717.653
1 / 6

आईपीएल 2026 के बीच क्रिकेट जगत से दुख भरी खबर सामने आ रही है. 77 साल की उम्र में साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर का निधन हो गया है. पूर्व खिलाड़ी ने आने वाली पीढी को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया था. हालांकि अब ये दिग्गज इस दुनिया में नहीं रहा.  

विज्ञापन

बेहतरीन खिलाड़ियों में एक

बेहतरीन खिलाड़ियों में एक2 / 6

77 साल के केविन मैकेंजी का निधन हो गया है. केविन मैकेंजी अपने जमाने के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक थे. हालांकि वह साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व कभी नहीं कर सके. क्योंकि उन्होंने ऐसे समय पर क्रिकेट खेला जब दक्षिण अफ्रीका पर रंगभेद का समर्थन करने के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा हुआ था.

विज्ञापन

बेटे ने किया देश का प्रतिनिधित्व

बेटे ने किया देश का प्रतिनिधित्व3 / 6

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम पर 1970 में गैर-गोरों के खिलाफ नस्लीय भेदभाव के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया था. हालांकि केविन मैकेंजी के बेटे नील मैकेंजी ने साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने 2000 से 2009 तक साउथ अफ्रीका के लिए 58 टेस्ट, 64 वनडे और 2 टी-20 मैच खेले और लगभग 5 हजार रन भी बनाए.

14 शतक बनाए थे

14 शतक बनाए थे4 / 6

77 साल के केविन मैकेंजी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था और 14 शतक भी बनाए थे. उन्होंने 1966 से लेकर 1987 तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला. इसके अलावा 1971 से लेकर 1988 तक उन्होंने लिस्ट A क्रिकेट में प्रतिनिधित्व किया.

विज्ञापन

133 फर्स्ट क्लास मैच में किया प्रतिनिधित्व

133 फर्स्ट क्लास मैच में किया प्रतिनिधित्व5 / 6

अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले केविन मैकेंजी ने 133 फर्स्ट क्लास मैच में 36.51 की औसत के साथ 6756 रन बनाए थे. इसके अलावा 95 लिस्ट A मैच में उन्होंने 28.55 की औसत के साथ 1742 रन बनाए थे.

42 अर्धशतक भी ठोके

42 अर्धशतक भी ठोके6 / 6

फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 13 शतक और 34 अर्धशतक बनाए, जबकि लिस्ट A मैच में उन्होंने 1 शतक के अलावा 8 अर्धशतक अपने नाम किए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन