अजीत अगरकर एंड कंपनी पर भड़के सौरव गांगुली, मोहम्मद शमी के लिए फिर उठाई आवाज
Mohammed Shami: शमी एलएसजी के लिए आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में अब टीम इंडिया में उनकी वापसी की वकालत होने लगी है. सौरव गांगुली ने शमी के सिलेक्शन पर आवाज बुलंद की है.

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वह घरेलू टूर्नामेंट में भी अब तक शानदार प्रदर्शन करते आए हैं. इसके बाद भी शमी लगभग 1 साल से टीम इंडिया से दूर हैं. चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर शमी को बार-बार नजरअंदाज कर रहे हैं. अब सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी पर आवाज उठाई है.
IPL 2026 में शमी का शानदार प्रदर्शन
2 / 6शमी इन दिनों आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं. अब तक खेले गए 2 मैच में शमी ने अपनी धारदार गेंदबाजी का परिचय दिया है, जिसके बाद टीम इंडिया में उनकी वापसी की मांगें फिर से चर्चा में आ गई हैं.
सौरव गांगुली ने उठाई आवाज
3 / 6सौरव गांगुली ने शमी की टीम इंडिया में वापसी को लेकर आवाज बुलंद की है. उन्होंने कहा " शमी को बुमराह के साथ दूसरे छोर से गेंदबाजी करनी चाहिए और कहीं नहीं. दादा ने शमी की क्षमता पर विश्वास जताया है.
बंगाल के लिए शमी ने शानदार प्रदर्शन किया
4 / 6पूर्व भारतीय कप्तान ने शमी की गेंदबाजी पर बात करते हुए कहा "बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा. मुझे वह सेमीफाइनल अभी भी याद है. भले ही बंगाल हार गया. लेकिन उन्होंने 8 विकेट झटके. टीम को उस मुकाम तक पहुंचाने में शमी की अहम भूमिका थी.
मुझे यकीन है-दादा
5 / 6दादा ने आगे कहा " मुझे अभी भी पूरा यकीन है कि शमी को भारत के लिए खेलना चाहिए. उम्मीद करता हूं कि उनका समय फिर आएगा, क्योंकि वह अच्छे गेंदबाज हैं. जब उनकी गेंद सीधी सीम के साथ निकलती है तो उसे देखना एक अद्भुत अनुभव होता है.
एसआरएच के खिलाफ घातक गेंदबाजी
6 / 6अब तक खेले गए 2 मैच में शमी ने लखनऊ के लिए 3 विकेट लिए हैं. आखिरी मैच में एसआरएच के खिलाफ शमी ने 4 ओवर में केवल 9 विकेट लिए और 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उन्होंने 2.25 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए थे.