शुभमन गिल का स्टाइलिश अवतार आया सामने, IND vs AFG सीरीज से पहले तस्वीरें वायरल

भारतीय टीम अब अफागानिस्तान के खिलाफ 6 जून से एकमात्र टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में ये मुकाबला खेला जाना है. भारतीय टीम यहां पहुंचकर मेहनत भी कर रही है. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने 3 जून को खूब पसीने भी बहाए. अब कप्तान शुभमन गिल का नया अवतार सामने आया है.

Cricket News (42)
1 / 6

बीसीसीआई ने शुभमन गिल की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें गिल का नया फोटोशूट हुआ है.  तस्वीरों में गिल भारतीय टेस्ट कैप पहने हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा भारतीय कप्तान को टेस्ट की सफेद ड्रेस पहने हुए देखा जा सकता है.  

विज्ञापन

गिल का नया अवतार आया सामने

गिल का नया अवतार आया सामने2 / 6

गिल ने इस दौरान कोट भी पहना हुआ है. तस्वीरें क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था और 5 मैचों की खेली गई सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराया था. ये भी पढ़ें: इरफान पठान की एक खोज से बदल गई RCB की किस्मत! तेज गेंदबाज ने ऐसे पलटी बेंगलुरु की किस्मत

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका से मिली थी हार

साउथ अफ्रीका से मिली थी हार3 / 6

इसके बाद घरेलू सरजमीं पर भारतीय टीम को खेली गई 2 टेस्ट मैचों की सीरीज को 0-2 से गंवाना पड़ा था. हालांकि अब आईपीएल के बाद गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ये भी पढ़ें: Video: बिहार में घर लौटने पर वैभव सूर्यवंशी का जोरदार स्वागत, ऑटोग्राफ और सेल्फी के लिए लगी भीड़

दूसरी बार भारत और अफगानिस्तान का आमना सामना

दूसरी बार भारत और अफगानिस्तान का आमना सामना4 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच ये दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पहली बार जब साल 2018 में दोनों टीमें आमने सामने हुई थीं, तब भारत ने अफगानिस्तान को 262 रनों के बड़े अंतर से हराया था. अब अफगानिस्तान भी इस हार का बदला लेने के लिए भारत के खिलाफ उतरेगी.

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में गिल

शानदार फॉर्म में गिल5 / 6

गिल शानदार फॉर्म में भी हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में शानदार कप्तानी की और अपनी अगुवाई में गुजरात टाइटंस को फाइनल तक का सफर तय कराया. हालांकि आरसीबी के सामने गुजरात को घुटने टेकने पड़े.

आईपीएल 2026 में धांसू प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में धांसू प्रदर्शन6 / 6

आईपीएल 2026 में गिल ने शानदार बल्लेबाजी की और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बने. उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 45.75 की औसत के साथ 732 रन बनाए थे. उन्होंने 1 शतक के अलावा 6 अर्धशतक अपने नाम किए. हालांकि वह ऑरेंज कैप से चूक गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन