RCB vs GT: करारी हार के बाद शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान, बताई कहां हुई असली चूक

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 34 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया था. आरसीबी ने 5 विकेट से बाजी मारी, जिसके बाद जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया और मुकाबला गंवाने की असली वजह बताई.

Cricket News - 2026-04-25T094344.874
1 / 6

24 अप्रैल को आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में पहले गुजरात ने शानदार प्रदर्शन किया और स्कोरबोर्ड पर 205 रन लगाए थे, जिसके जवाब में आरसीबी ने 7 गेंदें शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया. हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया है.  

विज्ञापन

गिल ने बताई हार की वजह

गिल ने बताई हार की वजह2 / 6

हार के बाद शुभमन गिल ने बड़ी वजह बताई. उन्होंने कहा "हां, बिल्कुल, मुझे लगता है कि 16 से 19 तक के उन तीन ओवरों में हम कोई चौका नहीं लगा सके और उतने रन नहीं बना पाए जितने हम बनाना चाहते थे. मुझे लगता है कि वे तीन ओवर हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण थे. मेरा मतलब है, पावरप्ले के अंत में, मुझे लगता है कि हम अच्छी स्थिति में थे.

विज्ञापन

यहां हम गलती कर बैठे

यहां हम गलती कर बैठे3 / 6

विराट कोहली का कैच 0 रन पर छूटा था. इसपर बात करते हुए गिल ने आगे कहा सारा खेल बीच के ओवरों में विकेट लेने का था, जो मुझे लगता है कि पावरप्ले खत्म होने के तुरंत बाद हम नहीं कर पाए. मेरा मतलब है, जब कोई बल्लेबाज कैच छूटता है या नहीं, यह हमेशा फील्डर के लिए मुश्किल होता है, लेकिन मुझे लगता है कि खेल में वापसी करना महत्वपूर्ण है.

विकेट न चटकाना भी बड़ी गलती

विकेट न चटकाना भी बड़ी गलती4 / 6

गिल का मानना है कि जीटी ने आखिरी ओवरों में अधिक रन नहीं बना सकी. इसके अलावा गुजरात पावर प्ले के दौरान विकेट भी नहीं चटका सकी और यही हार की असली वजह बना.

विज्ञापन

कोहली और पडिक्कल ने छीना मैच

कोहली और पडिक्कल ने छीना मैच5 / 6

जीटी की ओर से साई सुदर्शन ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 58 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ इस मैच में 44 गेंदों में 81 रन बनाए थे. जबकि देवदत्त पडिक्कल ने भी 27 गेंदों में 55 रनों की धांसू पारी खेली थी.

आरसीबी ने दर्ज की पांचवी जीत

आरसीबी ने दर्ज की पांचवी जीत6 / 6

गुजरात को हराकर अंक तालिका में आरसीबी 7 मैचों में 5 जीत हासिल कर दूसरे स्थान पर टिकी हुई है. जबकि गुजरात टाइटंस 6 अंक के साथ सातवें स्थान पर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन