शुभमन गिल ने की महान सुनील गावस्कर की बराबरी, 26 साल की उम्र में हासिल किया बड़ा मुकाम

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में शुभमन गिल ने बड़ा कारनामा कर दिया है. उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

Cricket News - 2026-06-14T174914.694
1 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को खेला गया था. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल कर ली और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 84 रनों की नाबाद पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ दे मैच बने थे. उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने में सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली है. Image Credit: X  

विज्ञापन

गिल ने की गावस्कर की बराबरी

गिल ने की गावस्कर की बराबरी2 / 6

शुभमन गिल ने अब तक भारत के लिए 10 प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) अवॉर्ड जीते हैं. वहीं सुनील गावस्कर ने भी भारत के लिए 10 बार ही POTM अवॉर्ड जीते हैं. 26 साल की उम्र में गिल ने बड़ा कारनामा करते हुए गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. Image Credit: X

विज्ञापन

सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी

सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी3 / 6

भारत के लिए सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड सचिन तेंदुलकर ने जीते हैं. उन्होंने 76 बार ऐसा कारनामा किया है. वहीं, दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 71 बार POTM अवॉर्ड जीते हैं. तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं. उन्होंने 45 बार ये कारनामा किया है. चौथे नंबर पर सौरव गांगुली ने 37 और पांचवें नंबर पर युवराज सिंह ने 34 बार ऐसा किया है. Image Credit: X

गिल ने बनाए सबसे तेज 3 हजार रन

गिल ने बनाए सबसे तेज 3 हजार रन4 / 6

इसके अलावा शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वनडे में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने का कारानामा किया. उन्होंने केवल 62 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की. इससे पहले ये रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम था. उन्होंने 72 पारियों में 3 हजार वनडे रन भारत के लिए बनाए थे. Image Credit: X

विज्ञापन

गिल ने तीनों ही फर्मेट में किया शानदार प्रदर्शन

गिल ने तीनों ही फर्मेट में किया शानदार प्रदर्शन5 / 6

शुभमन गिल ने अब तक भारत के लिए 41 टेस्ट, 62 वनडे और 36 टी-20 मैच खेले हैं. तीनों ही प्रारूप में गिल ने शानदार प्रदर्शन किया है. Image Credit: X

ऐसा रहा है करियर

ऐसा रहा है करियर6 / 6

टेस्ट में गिल के बल्ले से 2969 रन 44.31 की औसत के साथ निकले हैं. वहीं, वनडे में उन्होंने 57.30 की औसत के साथ 3037 रन बनाए हैं. इसके अलावा 36 टी-20 मैच में उन्होंने 28.03 की औसत के साथ 869 रन बनाए हैं. Image Credit: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन