IND vs ENG: इंग्लैंड से मिली करारी हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान, बताई कहां हुई असली चूक

इंग्लैंड से मिली करारी हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हार की असली वजह भी बताई है. इंग्लैंड ने भारत को दूसरे टी-20 मैच में 4 विकेट से हराया था.

Cricket News - 2026-07-04T235701.447
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला गया था. इस मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली. हालांकि भारत ने 190 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था. हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मुकाबला गंवाने की असली वजह भी बताई है. Image Credit: X  

विज्ञापन

रवि बिश्नोई साबित हुए थे महंगे

रवि बिश्नोई साबित हुए थे महंगे2 / 6

17वें ओवर में रवि बिश्नोई काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने इस ओवर में 29 रन खर्च किए. अय्यर को भी लगता है कि भारतीय टीम इस मैच में यहां से पिछड़ गई. उन्होंने मैच के बाद बिश्ननोई के ही ओवर का जिक्र किया. Image Credit: X

विज्ञापन

अय्यर ने क्या कहा?

अय्यर ने क्या कहा?3 / 6

अय्यर ने कहा "मुझे लगता है हम सभी जानते हैं कि मैच हाथ से कहां निकला, लेकिन मैं किसी एक खिलाड़ी पर उंगली नहीं उठाना चाहता. मुझे लगा था कि पहली नो बॉल के बाद वो जोरदार वापसी करेगा. लेकिन 17वें ओवर ने हमें पछाड़ दिया. पर वो सीख जाएगा." Image Credit: X

बेथेल की हुई तारीफ

बेथेल की हुई तारीफ4 / 6

उन्होंने आगे कहा "मुझे लगता है कि इस पिच पर, जहां उछाल एक जैसा है, यह एक शानदार स्कोर था. पहले 15 ओवरों में हम हावी थे, लेकिन अचानक - जैकब की बल्लेबाजी की तारीफ करनी होगी." Image Credit: X

विज्ञापन

भारत ने बनाए थे 190 रन

भारत ने बनाए थे 190 रन5 / 6

भारतीय टीम ने इस मैच में 190 रन बनाए थे. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा ईशान किशन ने 40 गेंदों में 49 रन बनाए थे. वहीं, श्रेयस अय्यर ने 22 गेंदों में 37 रनों का योगदान दिया था. Image Credit: X

इंग्लैंड ने दर्ज की जीत

इंग्लैंड ने दर्ज की जीत6 / 6

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 19 ओवर में 191 रन बनाए थे. इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने 46 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इसके अलावा टॉम बैंटन ने 32 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया था. इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. Image Credit: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन