3 टीम, 3 फाइनल… IPL में इस कप्तान के नाम है ये अनोखा रिकॉर्ड, धोनी-रोहित भी नहीं कर पाए ये कारनामा

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से शुरू होने जा रही है. आईपीएल के 18 सालों के इतिहास में एक ऐसा कप्तान देखने को मिला है, जिसने तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल में पहुंचाने का कारनामा किया है. यहां जानिए कौन हैं वो खिलाड़ी?

IPL 2026
1 / 9
IPL 2026

IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जहां एक बार फिर दुनिया भर के स्टार क्रिकेटर्स अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. आईपीएल जैसे हाई-प्रेशर टूर्नामेंट में कप्तानी करना ही बड़ी बात होती है और टीम को फाइनल तक पहुंचाना किसी मास्टरमाइंड लीडर की पहचान होती है. आईपीएल इतिहास में एक कप्तान ने तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल तक पहुंचाने का कारनामा किया है, जो एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे सबसे सफल कप्तान भी नहीं कर सके हैं.  

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर के नाम ये अनोखा रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर के नाम ये अनोखा रिकॉर्ड2 / 9

'सरपंच साहब' के नाम से मशहूर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल तक पहुंचाने कमाल किया है. श्रेयस आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले पहले कप्तान हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स (DC), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) को फाइनल तक पहुंचाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाया है.

विज्ञापन

2020 में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया

2020 में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया3 / 9

श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स को साल 2020 में पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंचाया था. दिल्ली की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानादर प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई थी, हालांकि फाइनल में टीम को मुंबई इंडियंस के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

2024 में KKR को बनाया था चैंपियन

2024 में KKR को बनाया था चैंपियन4 / 9

श्रेयस ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को फाइनल में पहुंचने के साथ-साथ ट्रॉफी जिता कर अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया. उनकी कप्तानी में KKR ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया था.

विज्ञापन

2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल पहुंचाया

2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल पहुंचाया5 / 9

KKR को खिताब जिताने के बाद, श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को 11 साल के लंबे इंतजार के बाद फाइनल में पहुंचाने का कारनामा किया. हालांकि, फाइनल मुकाबले में पंजाब को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 6 रन से हार झेलनी पड़ी.

क्यों खास है ये रिकॉर्ड?

क्यों खास है ये रिकॉर्ड?6 / 9

आईपीएल में सभी टीमों का कॉम्बिनेशन, प्लेयर्स और प्रेशर अलग होता है. ऐसे में हर बार नई टीम के साथ तालमेल बैठाना और उसे फाइनल तक ले जाना आसान नहीं होता. लेकिन श्रेयस अय्यर ने दिखा दिया कि वो सिर्फ एक अच्छे बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन कप्तान भी हैं. तीन टीमों को फाइनल में पहुंचाना उनके कंसिस्टेंसी और कप्तानी स्किल को साबित करता है.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर का IPL करियर और कप्तानी रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर का IPL करियर और कप्तानी रिकॉर्ड7 / 9

2015 में आईपीएल डेब्यू करने वाले श्रेयस अय्यर ने अब तक खेले 133 मैचों में 34.22 की औसत और 133.34 के स्ट्राइक रेट से 3731 रन बनाए हैं. उन्होंने अब तक कुल 86 मैचों में कप्तानी की है और 50 में जीत हासिल की है. आईपीएल 2025 ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर खरीदा और कप्तानी सौंपी. फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 सीजन के लिए उन्हें रिटेन किया है.

पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल

पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल8 / 9

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च को मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से करेगी. इसके बाद पंजाब की टीम 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी. वहीं, 11 अप्रैल को टीम का सामना पंजाब किंग्स से होगा.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स का फुल स्क्वॉड

पंजाब किंग्स का फुल स्क्वॉड9 / 9

श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू, पायला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बरार, मार्को जानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्या, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, कूपर कैनोली, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, व्यशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, लॉकी फर्ग्यूसन.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन