जो धोनी-डिविलियर्स नहीं कर पाए वो सरफराज खान ने कर दिखाया, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

IPL 2026: आईपीएल 2026 में सरफराज खान का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मैच में कमाल की पारी खेली. उन्होंने 25 गेंदों में 50 रन बनाए. इसी के साथ उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जो कि टूर्नामेंट के इतिहास में धोनी-डिविलियर्स जैसे खिलाड़ी भी नहीं कर पाए थे.

jacket (1) (10)
1 / 6

IPL 2026 RCB vs CSK: रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी की टीम का सफर इस सीजन भी कमाल का जा रहा है. टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 43 रनों के अंतर से जीत हासिल की. इस मैच में चेन्नई का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा. टीम की गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी पूरी तरह से फ्लॉप रहे. सीएसके के लिए सरफराज खान ही एक ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने इस मैच में रंग जमाया. अपनी शानदार पारी के दम पर उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जो कि आईपीएल के इतिहास में धोनी-डिविलियर्स जैसे बड़े खिलाड़ी भी नहीं बना पाए हैं.

विज्ञापन

सरफराज ने खेली तूफानी पारी

सरफराज ने खेली तूफानी पारी2 / 6

आरसीबी के खिलाफ मैच में सरफराज खान ने 25 गेंदों का सामना करते 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. 200 की स्ट्राइक रेट से खेली गई उनकी इस पारी में 8 चौके तो वहीं 2 छक्के आए. पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में भी उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था. 

विज्ञापन

सरफराज ने रच डाला इतिहास

सरफराज ने रच डाला इतिहास3 / 6

सरफराज खान ने इस पारी के दम पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले 6 ओवर में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. ऐसे में वो आईपीएल में पारी के 6 ओवर में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

IPL 2026 में शानदार फॉर्म

IPL 2026 में शानदार फॉर्म4 / 6

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले सरफराज खान के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में जगह बना पाना भी मुश्किल नजर आ रहा था. उन्होंने अब तक खेले 3 मैचों में 99 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहा है.

विज्ञापन

ऑक्शन में नहीं मिल रहा था खरीदार

ऑक्शन में नहीं मिल रहा था खरीदार5 / 6

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले हुए मिनी ऑक्शन में सरफराज खान को कोई खरीदार तक नहीं मिल रहा था. पहले राउंड में वो अनसोल्ड रहे थे तो वहीं दूसरे राउंड में उनको सीएसके ने बेस प्राइज 75 लाख में खरीदा था. आईपीएल 2025 में भी उनको किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था.

सरफराज ने बेहतरीन कमबैक

सरफराज ने बेहतरीन कमबैक6 / 6

सरफराज खान ने टीम इंडिया से बाहर होने के बाद बेहतरीन ढंग से अपने ऊपर काम किया है. उन्होंने फिटनेस पर जबरदस्त तरीके से काम करते हुए अपना वजन घटाया और घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया. उसी को देखते हुए चेन्नई ने उनको ऑक्शन में खरीदा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन