संजू सैमसन के बाद इन 5 खिलाड़ियों को कट सकता है टीम इंडिया से पत्ता, गंभीर ने बनाया मास्टर प्लान!

Team India: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर रहे संजू सैमसन को सिर्फ 3 पारियों के बाद ही पहले प्लेइंग 11 से हटाया गया फिर उसके बाद टीम से भी बाहर कर दिया गया. अब कुछ और स्टार खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा हो सकता है.

sanju samson team india (3)
1 / 6

Team India: टीम इंडिया ने हाल के समय में लगातार 4 मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. जिसके बाद ही टीम मैनेजमेंट ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के हीरो रहे सैमसन को 3 खराब पारियों के बाद प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया. गया. जिसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर उन्हें टीम में जगह नहीं दी. संजू सैमसन के बाद इन 5 खिलाड़ियों का भी टीम इंडिया से पत्ता कट सकता है. गौतम गंभीर ने अब मास्टर प्लान बना लिया है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल 2 / 6

पूर्व उपकप्तान अक्षर पटेल का भी हालिया प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट उनकी जगह भरने के लिए हर्ष दुबे को मौका दे रही है. जिम्बाब्वे दौरे पर अक्षर पटेल को भी नहीं चुना गया है. ऐसे में उनका करियर भी जल्द ही खत्म हो सकता है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा 3 / 6

जहां पर हर्ष दुबे टी-20 में अक्षर पटेल की जगह ले रहे हैं, तो वहीं वो वनडे और टेस्ट में दिग्गज रवींद्र जडेजा की जगह खेल रहे हैं. ऐसे में जल्द ही टीम इंडिया रवींद्र जडेजा को भी बाहर कर सकती है. मौजूदा समय में वो इंजरी के कारण नहीं खेल रहे हैं. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा  4 / 6

स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. जिसके कारण ही पहले टी-20 मुकाबले में खराब प्रदर्शन के बाद कृष्णा को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया था. जिम्बाब्वे के दौरे पर भी कृष्णा को टीम में जगह नहीं दी है. अब टेस्ट और वनडे में भी गूरनूर बरार उनकी जगह ले सकते हैं. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर 5 / 6

स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का करियर भी खतरे में नजर आ रहा है. सुंदर को भी सिर्फ 1 मैच में खराब प्रदर्शन के बाद प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया था. जिसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में भी सुंदर का नाम शामिल नहीं है. (Pic Credit- Washington Sundar Instagram)  

नीतीश कुमार रेड्डी

नीतीश कुमार रेड्डी 6 / 6

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को हार्दिक पांड्या के इंजर्ड होने पर टीम इंडिया में एंट्री मिली थी. हालांकि रेड्डी भी अब बार-बार चोटिल हो जा रहे हैं. ऐसे में अब नीतीश कुमार रेड्डी को भी बाहर करके उनकी जगह सूर्यांश शेडगे को मौका दिया जा सकता है.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन