संजू सैमसन बीच सीजन बन सकते हैं CSK के कप्तान! ऋतुराज गायकवाड़ के आंकड़े नहीं दे रहे हैं साथ

Chennai Super Kings: आईपीएल 2023 में जीत दर्ज करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ का कप्तानी सौंपी. जिसके बाद से चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बहुत ही शर्मनाक रहा है. ऐसे में अब विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को कप्तानी सौंपने की बातें शुरू हो गई है.

sanju samson and ruturaj gaikwad
1 / 6
sanju samson and ruturaj gaikwad

Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बहुत ही शर्मनाक रहा है. फ्रेंचाइजी अपने तीनों ही मुकाबले बुरी तरह से हार गई है. जिसके कारण ही कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. फ्रेंचाइजी के पास संजू सैमसन जैसा विकल्प भी अब नजर आ रहा है. ऐसे में गायकवाड़ का रिकॉर्ड देखकर सीएसके की टीम मिड सीजन सैमसन को कप्तानी सौंप सकती है.

विज्ञापन

बहुत ही खराब है ऋतुराज गायकवाड़ का रिकॉर्ड

बहुत ही खराब है ऋतुराज गायकवाड़ का रिकॉर्ड 2 / 6

ऋतुराज गायकवाड़ ने अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 22 मैचों में कप्तानी की है. जिसमें से 14 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. वहीं सिर्फ 8 मुकाबले ही सीएसके जीत सकी है. गायकवाड़ का विनिंग प्रतिशत सिर्फ 36.36 का है.

विज्ञापन

लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं गायकवाड़

लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं गायकवाड़3 / 6

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से खराब विनिंग प्रतिशत आईपीएल में सिर्फ 3 और कप्तानों का है. नंबर 1 पर मौजूद कुमार संगकारा का विनिंग प्रतिशत 34.04 का है, तो वहीं महेला जयवर्धने का 35 प्रतिशत है. नंबर 3 पर मौजूद अजिंक्य रहाणे का विनिंग प्रतिशत 35.89 का है.

महेंद्र सिंह धोनी जल्द ले सकते हैं संन्यास

महेंद्र सिंह धोनी जल्द ले सकते हैं संन्यास 4 / 6

दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी उनकी तरफ नहीं जा सकती है. माही के रहते ही फ्रेंचाइजी उनके उत्तराधिकारी को चुनना चाहती है. ऐसे में बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

संजू सैमसन को मिल सकती है जिम्मेदारी

संजू सैमसन को मिल सकती है जिम्मेदारी 5 / 6

फ्रेंचाइजी जल्द ही संजू सैमसन को कप्तानी सौंप सकती है. अगर अगले 4 मैचों में भी सीएसके का प्रदर्शन ऐसा ही शर्मनाक रहा, तो मिड सीजन ही सैमसन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

अच्छा रहा है सैमसन का रिकॉर्ड

अच्छा रहा है सैमसन का रिकॉर्ड6 / 6

बतौर कप्तान संजू सैमसन का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. सैमसन ने अपनी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम को आईपीएल 2022 में फाइनल तक भी पहुंचाया था. ऐसे में बतौर कप्तान सैमसन ने खुद को साबित किया हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन