MI vs CSK: मुंबई के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक से संजू सैमसन ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास

Sanju Samson: 23 अप्रैल को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. संजू सैमसन ने अपनी शतकीय पारी से 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं. सीएसके के लिए उन्होंने इस सीजन अपना दूसरा शतक ठोका.

Sanju Samson
1 / 6
Sanju Samson

Sanju Samson: आईपीएल 2026 में संजू सैमसन अपनी शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूट रहे हैं. इस सीजन उन्होंने अपना दूसरा शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में जड़ा. 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने सामने हैं. इस मैच में संजू ने 54 गेंदों में 101 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके के अलावा 6 छक्के अपने नाम किए. अपनी इस पारी के साथ संजू ने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए.  

विज्ञापन

तीसरे खिलाड़ी बने संजू

तीसरे खिलाड़ी बने संजू2 / 6

संजू सैमसन इस शतक के दम पर आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनके नाम अब 2 शतक पूरे हो गए हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं, जिन्होंने आईपीएल 2016 में 4 शतक बनाए थे.

विज्ञापन

मुंबई के खिलाफ रचा इतिहास

मुंबई के खिलाफ रचा इतिहास3 / 6

इसके अलावा संजू सैमसन मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 101 रनों की पारी खेली. इससे पहले सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने मुंबई के खिलाफ 88 रनों की पारी खेली थी. इस मामले में उन्होंने इतिहास रच दिया.

क्विंटन डी कॉक की बराबरी की

क्विंटन डी कॉक की बराबरी की4 / 6

संजू आईपीएल इतिहास में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले क्विंटन डीकॉक के साथ संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बने. दोनों विकेटकीपर बल्लेबाजों ने आईपीएल में 3-3 शतक बनाए हैं.

विज्ञापन

इस मामले में बने चौथे बल्लेबाज

इस मामले में बने चौथे बल्लेबाज5 / 6

वहीं, आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संजू चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. उनके नाम 5 शतक दर्ज हो गए हैं. सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली के नाम हैं, जिन्होंने 8 शतक अपने नाम किए हैं.

शेन वॉटसन की लिस्ट में हुई एंट्री

शेन वॉटसन की लिस्ट में हुई एंट्री6 / 6

संजू सैमसन सीएसके के लिए एक साल में एक से अधिक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये कारनामा शेन वॉटसन ने किया था. लेकिन अब संजू ने वॉटसन की बराबरी कर ली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन