IPL 2026: मुंबई इंडियंस की हार के बाद सवालों के घेरे में हार्दिक पांड्या की कप्तानी, आखिर कहां हो रही गलती?

Sadagoppan Ramesh Criticized Hardik Pandya's Captaincy: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर सदगोपन रमेश ने आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंसकी लगातार हार के लिए हार्दिक पांड्या की कप्तानी की आलोचना की. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के बाद 5 बार की चैंपियन टीम अपने अगले 3 मैच हार गई है.

Hardik Pandya
1 / 6
Hardik Pandya

एमआई को अपना ताजा झटका अपने घरेलू मैदान पर आरसीबी के खिलाफ 18 रनों से लगा. 4 मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ एमआई अभी पॉइंट्स टेबल पर 8वें स्थान पर है, जो सिर्फ केकेआर और सीएसके से ऊपर है.

विज्ञापन

2 / 6

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हार्दिक की कप्तानी के बारे में बात करते हुए सदगोपन रमेश ने आरसीबी के खिलाफ मैच में बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के गलत इस्तेमाल की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'मुंबई इंडियंस की इकलौती परेशानी हार्दिक पांड्या की कप्तानी है. एक खिलाड़ी के तौर पर हार्दिक टॉप लेवल पर हैं, लेकिन कप्तान के तौर पर वे औसत दर्जे के ही रहे हैं.

विज्ञापन

3 / 6

रमेश ने आगे कहा, 'उन्होंने पावरप्ले में बुमराह के 2 ओवर इस्तेमाल करके एक बहुत बड़ी गलती की. हां, दूसरे गेंदबाजों की जमकर पिटाई हो रही थी, इसलिए हार्दिक परेशान थे. लेकिन बुमराह ने अपना दूसरा ओवर पारी के छठे ओवर में डाला और फिर 17वें ओवर में ही वापस आए. इसका मतलब है कि आपका सबसे अच्छा गेंदबाज 60 गेंदों तक खेल से बाहर रहा.'

4 / 6

उन्होंने आगे कहा, 'भले ही बुमराह ने खुद विकेट न लिए हों, फिर भी MI के गेंदबाज़ों में उनकी इकॉनमी सबसे अच्छी है. वह अकेले ऐसे गेंदबाज हैं जिनमें किसी भी मोड़ पर मैच का पासा पलटने की काबिलियत है. इसलिए, जब उन्होंने पावरप्ले के अंदर ही अपना दूसरा ओवर डाल दिया, तो आरसीबी ने चालाकी दिखाते हुए छठे ओवर में उनके खिलाफ कोई रिस्क नहीं लिया. उन्हें पता था कि अगले 10 ओवरों तक बुमराह गेंदबाजी करने नहीं आएंगे.'

विज्ञापन

5 / 6

रमेश ने स्पिनरों के इस्तेमाल को लेकर भी हार्दिक पर सवाल उठाए और कहा, 'हार्दिक ने एक और बड़ी गलती ये की कि उन्होंने 7वें और 8वें ओवर में दोनों छोर से स्पिनरों को गेंदबाज़ी के लिए लगाया. वानखेड़े स्टेडियम में दोनों छोर से स्पिन गेंदबाजी कराना एक बहुत बड़ी गलती मानी जाती है. उन्होंने पाटीदार के खिलाफ़ मार्कंडे को भी एक ओवर दिया, जो पहले से ही एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और स्पिनरों के खिलाफ तो वे और भी ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं. आप पाटीदार के खिलाफ किसी स्पिनर से गेंदबाजी कैसे करवा सकते हैं?'

6 / 6

जहां जसप्रीत बुमराह लगातार चौथी बार कोई विकेट नहीं ले पाए और 4 ओवरों में 0/35 के आंकड़े के साथ लौटे, वहीं दोनों स्पिनर- मिचेल सैंटनर और मयंक मार्कंडे ने मिलकर 6 ओवरों में 1/83 का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन