सपनों का आशियाना! जन्मदिन पर करीब से देखें सचिन तेंदुलकर का 100 करोड़ का आलीशान बंगला, जो किसी जन्नत से कम नहीं

Sachin Tendulkar House: आज सचिन तेंदुलकर का 53वां जन्मदिन है. भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल क्रिकेटर का घर किसी जन्नत से कम नहीं है. आइए उनके घर की कुछ तस्वीरें देखते हैं.

Sachin Tendulkar Bunglow
1 / 6

Sachin Tendulkar House: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को 'क्रिकेट का भगवान' कहा जाता है. उनके नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 30 हजार से अधिक रन हैं. तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था. आज सचिन का 53वां जन्मदिन है. तेंदुलकर ने क्रिकेट से काफी नाम और शोहरत कमाई है. उन्होंने इसी के दम पर करोड़ों का बंगला भी खरीदा है, जहां वो पिछले 19 सालों से अपने परिवार के साथ रह रहे हैं. यह सपनों के आशियाने से कम नहीं है. आइए सचिन तेंदुलकर के करोड़ों के बंगले के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कहां हैं सचिन तेंदुलकर का घर?

कहां हैं सचिन तेंदुलकर का घर?2 / 6

सचिन तेंदुलकर का मुख्य निवास मुंबई के बांद्रा वेस्ट के पैरी क्रॉस रोड पर स्थित है. उनका बंगला 6 हजार से ज्यादा स्क्वायर फीट में फैला हुआ है और इसका नाम डोरब विला है. सचिन का यह घर तीन मंजिला है और इसमें दो बेसमेंट मौजूद हैं.

विज्ञापन

39 करोड़ में खरीदा था बंगला

39 करोड़ में खरीदा था बंगला3 / 6

सचिन तेंदुलकर ने 2007 में डोराब विला 39 करोड़ रुपये में खरीदा था. यह 1926 में बना था और सचिन तेंदुलकर ने इस बंगले को खरीदने के बाद इसे प्रकाश सप्रे नाम के एक निर्माता से रिडिजाइन करवाया था.

सचिन के घर की खासियत

सचिन के घर की खासियत4 / 6

सचिन तेंदुलकर के बंगले में डबल डोर और एक मास्टर बेडरूम है. 6000 स्क्वायर फीट के उनके इस बंगले में कई गेस्ट रूम हैं और एक लाउंज एरिया मौजूद है. घर के अंदर और बाहर बड़े-बड़े गार्डन हैं और एक मंदिर भी स्थित है. उनके इस बंगले में करीब 50 गाड़ियों को रखने की जगह है. उनके घर में एक ऑफिस अलग से बना हुआ है, जहां वो अपने बिजनेस को संभालते हैं.

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर के घर की मौजूदा कीमत क्या है?

सचिन तेंदुलकर के घर की मौजूदा कीमत क्या है?5 / 6

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के घर की मौजूदा कीमत 100 करोड़ रुपये बताई जाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 सालों में सचिन के बंगले की कीमत 3-4 गुना बढ़ चुकी है.

बांद्रा-कुर्ला में सचिन के पास है एक अपार्टमेंट

बांद्रा-कुर्ला में सचिन के पास है एक अपार्टमेंट6 / 6

सचिन तेंदुलकर के पास सिर्फ 6000 स्क्वायर फीट का एक बंगला ही नहीं है, बल्कि बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में उनके पास 1600 स्क्वायर फीट का एक अपार्टमेंट भी मौजूद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन