RR vs DC: बुमराह की तरह क्या मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर भी छक्का जड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी? या अनुभव पड़ेगा भारी!

Vaibhav Sooryavanshi vs Mitchell Starc: आईपीएल 2026 में आज (1 मई राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर होगी, जहां एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आएंगे. इस मैच में वैभव और मिचेल स्टार्क की भिड़ंत पर सबकी नजरें होंगी.

Vaibhav Sooryavanshi vs Mitchell Starc
1 / 8
Vaibhav Sooryavanshi vs Mitchell Starc

Vaibhav Sooryavanshi vs Mitchell Starc, RR vs DC IPL 2026: आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में आज (1 मई) राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. जयपुर में होने वाले इस मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहेंगी. इस मुकाबले में वैभव पहली बार दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक मिचेल स्टार्क का सामना करेंगे और यह भिड़ंत काफी रोचक होने वाली है. हर जगह बस यही चर्चा हो रही है कि क्या वैभव अपनी रीत अपनाते हुए स्टार्क की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर उनका स्वागत करेंगे?

विज्ञापन

बुमराह-कमिंस की पहली गेंद पर लगा चुके हैं छक्का

बुमराह-कमिंस की पहली गेंद पर लगा चुके हैं छक्का2 / 8

आईपीएल 2026 में RR के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. महज 15 साल की उम्र में वैभव ने जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस जैसे दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर उनके मन में भी खौफ पैदा कर दिया है. बुमराह-कमिस के अलावा, उन्होंने ट्रेंट बोल्ट और शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद पर भी छक्का जड़ा है.

विज्ञापन

जबरदस्त फॉर्म में वैभव सूर्यवंशी

जबरदस्त फॉर्म में वैभव सूर्यवंशी3 / 8

वैभव इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं और इस सीजन में अब तक खेले 9 मैचों में 400 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक भी शामिल है. इस दौरान उनका औसत 44.44 और स्ट्राइक रेट 238.10 का है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है. आईपीएल 2025 में डेब्यू करने वाले वैभव अब तक 16 मैचों में 652 रन बना चुके हैं, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं.

वैभव ने लगाया है छक्कों का अंबार

वैभव ने लगाया है छक्कों का अंबार4 / 8

वैभव 400 रनों के साथ फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. इसमें से 358 रन उन्होंने सिर्फ चौकों-छक्कों से लगाया है. इस सीजन वह अभी तक 34 चौके और 37 छक्के लगा चुके हैं. खास बात यह है कि वैभव इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 31 छक्के लगाए हैं.

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क के पास है अच्छा-खासा अनुभव

मिचेल स्टार्क के पास है अच्छा-खासा अनुभव5 / 8

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के पास अच्छा-खासा अनुभव है. 36 साल स्टार्क ने अक्टूबर 2010 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था और उस समय वैभव का जन्म भी नहीं हुआ था. स्टार्क ने दिसंबर 2011 में टेस्ट और सितंबर 2012 में टी20I में कदम रखा. इंटरनेशनल क्रिकेट स्टार्क के नाम तीनो फॉर्मेट को मिलाकर कुल 759 विकेट दर्ज हैं और वह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं.

IPL 2026 में पहला मैच खेलेंगे स्टार्क

IPL 2026 में पहला मैच खेलेंगे स्टार्क6 / 8

चोट के चलते स्टार्क आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहे थे. लेकिन अब वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ चुके हैं और उन्हें 1 मई से खेलने के लिए NOC मिल गई है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज के मैच में उनके उतरने की पूरी संभावना है. वहीं, उनके सामने वैभव सूर्यवंशी भी एक बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों के खिलाफ स्टार्क रिकॉर्ड

लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों के खिलाफ स्टार्क रिकॉर्ड7 / 8

मिचेल स्टार्क ने अब तक 158 टी20 मैचों में 217 विकेट हासिल किए हैं, जिनमें से 70 बार उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाजों को आउट किया है. औसतन वे हर 8 गेंद पर एक लेफ्ट-हैंडर बल्लेबाज को आउट करने की क्षमता रखते हैं. स्टार्क के नाम आईपीएल में 52 मैचों में 65 विकेट दर्ज हैं.

वैभव vs स्टार्क, किसकी होगी जीत?

वैभव vs स्टार्क, किसकी होगी जीत?8 / 8

अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी होंगी कि वैभव जैसे युवा बल्लेबाज स्टार्क जैसे दिग्गज गेंदबाज का सामना कैसे करते हैं. क्या वैभव अपने आक्रामक अंदाज में पहली ही गेंद पर चौका या छक्का जड़ेंगे, या फिर स्टार्क अपने अनुभव का फायदा उठाकर उन्हें आउट कर देंगे? इसका जवाब आज शाम मैदान पर मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन