IPL 2026 के पहले फेज में RCB की टीम का शेड्यूल, इस दिन CSK से होगी भिड़ंत

Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल अब सामने आ गया है. सभी फैंस की नजरें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के शेड्यूल पर टिकी हुई है. पहले फेज में विराट कोहली की आरसीबी की टीम 4 बड़े मुकाबले खेलने वाली है.

royal challengers bengaluru ipl 2026 schedule
1 / 6
royal challengers bengaluru ipl 2026 schedule

Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का ओपनिंग मुकाबला मौजूदा समय की चैंपियन आरसीबी खेलने वाली है. अभी बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी किया है. जिसमें आरसीबी की टीम 4 मुकाबले खेलने वाली है. आरसीबी की टीम पहले फेज में बड़ी टीमों के खिलाफ भी भिड़ती हुई नजर आने वाली है.

विज्ञापन

मौजूदा चैंपियन है आरसीबी की टीम

मौजूदा चैंपियन है आरसीबी की टीम 2 / 6

विराट कोहली की टीम ने 18 सालों के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल 2025 में पहली बार ट्रॉफी को अपने नाम किया था. इसी के साथ फ्रेंचाइजी ने 18 सालों का इंतजार भी खत्म किया था. आईपीएल 2026 में फ्रेंचाइजी टाइटल डिफेंड करने उतरने वाली है. 

विज्ञापन

आरसीबी बनाम एसआरएच

आरसीबी बनाम एसआरएच3 / 6

मौजूदा चैंपियन आरसीबी की टीम पहला मुकाबला 28 मार्च को घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने वाली है. दोनों ही टीमों की बल्लेबाजी बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. मुकाबला शाम के 7:30 बजे से खेला जाने वाला है.

आरसीबी बनाम सीएसके

आरसीबी बनाम सीएसके 4 / 6

सीजन में दूसरा मुकाबला आरसीबी की टीम 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भिड़ने वाली है. ये मुकाबला भी बेंगलुरु में शाम को 7:30 बजे से ही होना है. मैच में एक बार फिर से विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी साथ में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

आरआर बनाम आरसीबी

आरआर बनाम आरसीबी 5 / 6

चैंपियन आरसीबी अपना पहला अवे गेम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 10 अप्रैल को खेलने वाली है. ये मुकाबला गुवाहाटी में शाम को 7:30 बजे से ही होना है. इन दोनों टीमों के बीच भी कड़ी टक्कर देखने को मिलती है.

एमआई बनाम आरसीबी

एमआई बनाम आरसीबी 6 / 6

दूसरा अवे गेम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने वाली है. ये मुकाबला मुंबई में शाम को 7:30 बजे से ही होना है. फैंस मैदान पर एक बार फिर से रोहित शर्मा और विराट कोहली को आमने-सामने देखना चाहते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन