IPL 2026: लुंगी एनगिडी की तरह इस फील्डर ने कैच के लिए लगा दी जान की बाजी, जानिए क्या हुआ अंजाम
Rovman Powell Injures While Taking Catch: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एक दिल दहला देने वाला पल देखने को मिला, जब रोवमेन पॉवेल ने एक शानदार कैच लेने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी, लेकिन इस कोशिश में उन्हें चोट लग गई. ये घटना आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच हुए मुकाबले की पारी की शुरुआत में हुई.

Rovman Powell Health Update: ये पल टारगेट का पीछा करते हुए दूसरे ओवर में आया, जब मिचेल मार्श ने वैभव अरोड़ा की गेंद पर एक आक्रामक शॉट खेला. इनफील्ड को पार करने की कोशिश में, मार्श का शॉट सही टाइम पर नहीं लगा, और गेंद हवा में उछलकर मिड-ऑन की तरफ चली गई.
2 / 6फील्ड में तैनात रोवमेन पॉवेल ने तुरंत रिएक्ट और फुर्ती से गेंद का पीछा करना शुरू कर दिया. जैसे ही गेंद तेजी से नीचे गिरने लगी, उन्होंने आखिरी पल में अपनी दिशा बदली, जो उनकी बेहतरीन सूझबूझ को बयां करता है.
3 / 6पूरी तरह से खिंचते हुए रोवमेन पॉवेल ने अपनी बाईं तरफ छलांग लगाई और गेंद को साफ-साफ लपक लिया; ये इस सीज़न के सबसे बेहतरीन कैचों में से एक हो सकता था. हालांकि, जमीन पर जोर से गिरने के कारण तुरंत ही फिक्र बढ़ गईं.
4 / 6जमीन पर गिरने के बाद रोवमेन पॉवेल कुछ देर तक वहीं लेटे रहे और साफ तौर पर उन्हें काफी तकलीफ हो रही थी. केकेआर की मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर उनकी जांच करने के लिए दौड़ी, जबकि दर्शकों के बीच सन्नाटा छा गया; सभी को उनके गिरने की गंभीरता को लेकर चिंता हो रही थी.
5 / 6रोवमेन पॉवेल से जुड़ी इस घटना ने एक दिन पहले ही दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में डीसी टीम के लुंगी एनगिडी को लगी चोट की यादें ताजा कर दीं, जहां इसी तरह की एक कोशिश के कारण उनके सिर पर खतरनाक इंजरी हुई थी, और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाना पड़ा.
6 / 6शुक्र है कि रोवमेन पॉवेल की हालत उतनी गंभीर नहीं लग रही थी. एनगिडी के उलट, उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी, पॉवेल अपने पैरों पर चलकर मैदान से बाहर निकलते दिखे, तब हर किसी ने राहत की सांस ली, बाद में वो रेगुलर फील्डिंग करने के लिए मैदान में लौट गए.