WWE ने SummerSlam 2026 में Roman Reigns का ड्रीम मैच किया रद्द! फैंस को लगा तगड़ा झटका

WWE SummerSlam 2026 में इस बार रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच मैच होने की आशंका जताई जा रही थी. कई रिपोर्ट्स में भी ये बात कही गई. Raw के एपिसोड के बाद ऐसा लगता है कि अब फैंस को ड्रीम मैच शायद देखने को नहीं मिलने वाला है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Roman Reigns vs Seth Rollins: WWE फैंस पिछले साल साल से रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच सिंगल्स मैच का इंतजार कर रहे हैं. ये मुकाबला इस साल रेसलमेनिया 42 में प्लान किया गया था, लेकिन अक्टूबर 2025 में रॉलिंस की इंजरी की वजह से सब गड़बड़ हो गया. इसके बाद लगातार खबरें सामने आई कि SummerSlam 2026 में दोनों के बीच टक्क होगी, लेकिन अब शायद ऐसा नहीं होने वाला है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड के बाद फैंस की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस ने जीता टाइटल

रोमन रेंस ने जीता टाइटल2 / 6

अप्रैल 2026 में हुए रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. रेंस ने साल की शुरुआत में मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को अपने विरोधी के रूप में चुना था. चैंपियन बनने के बाद से लगातार टीवी पर रोमन बने रहे हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस ने नहीं हारा था टाइटल

सैथ रॉलिंस ने नहीं हारा था टाइटल3 / 6

सैथ रॉलिंस ने पिछले साल समरस्लैम में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. कंपनी ने उनके लिए बड़े प्लान बनाए थे. अक्टूबर में इंजरी के कारण उन्हें टाइटल छोड़ना पड़ा था. वापसी के बाद से रॉलिंस लगातार कह रहे हैं कि उन्होंने कभी अपना टाइटल नहीं हारा था. रॉलिंस ने सीधे कहा कि उनका अगला लक्ष्य टाइटल वापस हासिल करना है. (Photo: WWE.com)

Raw में सैथ रॉलिंस को मिली हार

Raw में सैथ रॉलिंस को मिली हार4 / 6

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का पहला राउंड मैच हुआ, जिसमें सैथ रॉलिंस भी शामिल थे. द विज़न ग्रुप की दखलअंदाजी की वजह से रॉलिंस मैच नहीं जीत पाए. जे'वॉन एवंस ने बाजी मारकर सेमीफाइनल में एंट्री की. रॉलिंस को बड़ा झटका लगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

SummerSlam 2026 में नहीं मिलेगा टाइटल मैच

SummerSlam 2026 में नहीं मिलेगा टाइटल मैच5 / 6

किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतने वाले रेसलर को SummerSlam 2026 में वर्ल्ड टाइटल मैच मिलेगा. सैथ रॉलिंस पहले ही हार गए हैं. अब उनका SummerSlam 2026 में टाइटल मैच लड़ने का सपना टूट गया है. वैसे सभी ने उम्मीद की थी कि रॉलिंस ही बाजी मारेंगे, लेकिन कंपनी का प्लान कुछ और ही है. (Photo: WWE.com)

फैंस को लगा झटका

फैंस को लगा झटका6 / 6

अब लगभग ये क्लियर हो गया है कि SummerSlam 2026 में रोमन रेंस को सैथ रॉलिंस की जगह कोई अन्य विरोधी मिलेगा. रॉलिंस और रोमन का मैच समर की सबसे बड़ी पार्टी में देखने को नहीं मिलने वाला है. खैर इससे फैंस को बड़ा झटका जरूर लगा होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन