Roman Reigns vs Seth Rollins: WWE SummerSlam 2026 से पहले जानें किसके हैं इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स?

WWE SummerSlam 2026 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच होने वाला है. दोनों की दुश्मनी तगड़ी चल रही है. रॉलिंस काफी गुस्से में हैं. आइए इससे पहले आपको दोनों के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Roman Reigns vs Seth Rollins: WWE SummerSlam 2026 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. दो दिन तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी धीरे-धीरे मैच कार्ड तैयार कर रही है. खैर समर की सबसे बड़ी पार्टी में इस बार रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं. दोनों की फैन-फॉलोइंग पूरी दुनिया में जबरदस्त है. आइए हम आपको WWE SummerSlam 2026 से पहले बताते हैं कि किसके इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

WWE Raw में हुआ ऑफिशियल ऐलान

WWE Raw में हुआ ऑफिशियल ऐलान2 / 6

29 जून 2026 को हुआ Raw का एपिसोड शानदार रहा. वहां पर रोमन रेंस ने एंट्री की. उनके सैगमेंट में सैथ रॉलिंस भी आए. रॉलिंस ने रेंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की. दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. अंत में रेंस ने रॉलिंस की चुनौती को स्वीकार किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस के कितने फॉलोअर्स हैं?

रोमन रेंस के कितने फॉलोअर्स हैं?3 / 6

रोमन रेंस अब पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गए हैं. अगस्त 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया था. इसके बाद वो 1316 दिन तक चैंपियन रहे. उन्होंने दिग्गजों को हराया. उनकी भारत में भी फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है. आपको बता दें ट्राइबल चीफ के खबर लिखे जाने तक इंस्टाग्राम पर 11.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. (Photo: WWE.com)

सैथ रॉलिंस के कितने फॉलोअर्स हैं?

सैथ रॉलिंस के कितने फॉलोअर्स हैं?4 / 6

लोकप्रियता के मामले में सैथ रॉलिंस भी अब दिग्गजों को पीछे छोड़ते हैं. उनके प्रोमो काफी तगड़े रहते हैं. रिंग में उनका एक्शन भी खतरनाक है. ट्रिपल एच हमेशा से उनके सपोर्ट में रहे हैं. आपको बता दें रॉलिंस के इंस्टाग्राम पर 4.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वैसे देखा जाए तो फॉलोअर्स के मामले में रॉलिंस से रेंस बहुत ज्यादा आगे हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस का पलड़ा रहा है भारी

सैथ रॉलिंस का पलड़ा रहा है भारी5 / 6

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने 2012 में शील्ड के रूप में एक साथ डेब्यू किया था. 2014 में शील्ड ग्रुप टूट गई थी. तब से रॉलिंस और रेंस एक-दूसरे से बहुत ज्यादा नफरत करते हैं. दोनों की राइवलरी में अभी तक रॉलिंस का दबदबा देखने को मिला है. उन्होंने कई बार रेंस की हालत खराब की है. (Photo: WWE.com)

कौन बनेगा चैंपियन?

कौन बनेगा चैंपियन?6 / 6

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए टक्कर होगी. रॉलिंस ने पिछले साल अक्टूबर में इंजरी के कारण टाइटल छोड़ा था. देखना होगा कि वो टाइटल वापस ले पाएंगे या नहीं. रोमन के साथ जेकब फाटू भी रहेंगे. उनकी दखलअंदाजी से रेंस को जीत मिल सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन